देश

पहाड़ों पर बर्फबारी, आदमपुर रहा मैदानी क्षेत्र में सबसे ठंड़ा

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
नई दिल्ली,
दिल्ली-NCR में सर्दी का सितम जारी है। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। ठंडी हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार को हल्की धूप खिली थी, लेकिन सोमवार सुबह फिर कोहरे और ठंड का असर देखा गया है। कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित

मैदानी इलाकों में कोहरे के कारण रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। इसके चलते 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। 8 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया, जबकि 50 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

जारी रहेगा सर्दी का सितम

ठंड के कारण खुले आसमान में रहने वाले लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल हाड़ कंपाती सर्दी से निजात के आसार नहीं है। अगले कुछ दिनों तक सर्दी का सितम जारी रहेगा। पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पंजाब और हरियाणा में कोहरे का कहर

पंजाब और हरियाणा में पिछले एक हफ्ते से जबरदस्त ठिठुरन वाली सर्दी जारी है। दोनो राज्यों के अधिकतर स्थानो पर न्यूनतम तापमान दो से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पंजाब में आदमपुर सबसे अधिक सर्द इलाका रहा। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो दोनों राज्यों का सबसे सर्द इलाका रहा। वहीं हरियाणा के नारनौल में भी जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सिसयस रिकॉर्ड किया गया है।

राजस्थान में भी गिरा तापमान

राजस्थान में ठंडी हवाएं चलने के कारण जयपुर और बीकानेर संभागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश के चूरू एवं पिलानी में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं कोहरे के कारण पश्चिमोार रेलवे की कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

बॉयफ्रेंड को बचाने के लिए छात्रा ने गढ़ी ऐसी कहानी, पुलिस रह गई हैरान

प्रमोशन में आरक्षण का रास्ता हुआ साफ, सरकार के हाथ में आई कमान

मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बंटी कांग्रेस