हरियाणा हिसार

ई—दिशा केंद्र और तहसील के कंप्यूटर आॅपरेटर्स हड़ताल पर, लोगोें को करना पड़ा परेशानी का सामना

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
हिसार,
रविवार को करनाल में कंप्यूटर आॅपरेटर्स पर पुलिस द्वारा लाठिचार्ज करने व उन पर केस दर्ज करने के खिलाफ जिलाभर में कंप्यूटर आॅपरेटर्स हड़ताल पर रहे। इस दौरान हिसार, हांसी, बरवाला, आदमपुर, बास तहसील में कामकाज ठप्प रहा। ई—दिशा केंद्र में सोमवार सुबह से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई थी, लेकिन कंप्यूटर आॅपरेटर्स की हड़ताल के चलते यहां पर कुछ भी काम नहीं हो पाया, इसके चलते लोगों को मायूस होकर वापिस लौटना पड़ा। जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्ल्कि करे।

ऐसे भड़का मामला
रविवार को प्रदेश के 1200 कंप्यूटर ऑपरेटर्स को पक्का करने की मांग को लेकर करनाल में सीएम के ओएसडी अमरिंदर सिंह के आवास का घेराव करने जा रहे कच्चे कर्मचारियों को पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ दिया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन चलवाया और लाठियां भांजी। पुलिस ने कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आधा किलोमीटर दूर संडे मार्केट में प्रदर्शनकारी कर्मचारी बचाव के लिए घुस गए।

इसमें जो भी गीले कपड़ों में मिला, पुलिस उनको हिरासत में लेती गई। पुलिस ने एक महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया था। साथ ही लघु सचिवालय के सामने खड़ी एक निजी बस को भी कब्जे में लिया था। इसके बाद प्रदेशभर के कंप्यूटर आॅपरेटर्स में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। इसी रोष के चलते कंप्यूटर आॅपरेटर्स सोमवार को कामकाज ठप्प करके हड़ताल पर चले गए। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

ये है कंप्यूटर आॅपरेटर्स की मांग
कंप्यूटर आॅपरेटर्स यूनियन के राज्य प्रधान हवा सिंह ,कच्चा कर्मचारी संघ राज्य प्रधान राजेंद्र शास्त्री, लैब सहायक एसोसिएशन के राज्य प्रधान सुरेंद्र प्योंत, राज्य कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ के उपप्रधान प्रवीन, राज्य उपप्रधान जुबेर का कहना है कि प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन हजार कर्मचारी कच्चे हैं। 12 वर्ष से 1200 कंप्यूटर ऑपरेटर कच्चे हैं। सरकार सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल को पक्का करे। सरकार को पार्ट-1 व पार्ट-2 को खत्म करते हुए सभी विभागों के पद सृजित करते हुए नियमित किया जाए। वेतन के नाम पर शोषण किया जा रहा है, इसे समाप्त किया जाए।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

परिवहन विभाग में सभी श्रेणियों की पदोन्नति प्रक्रिया जारी : तालमेल कमेटी

धरने पर बैठे ग्रामीणों की सुध लेने नहीं पहुंचे सीएम-ग्रामीणों ने जताया रोष, जारी रखेंगे धरना

Jeewan Aadhar Editor Desk

केंद्रीय मंत्री का विवादित बयान, बोले- ‘साल में एकाध ही जवान होते हैं शहीद, बढ़वाएंगे राशि’

Jeewan Aadhar Editor Desk