देश

मानवता शर्मसार: ऐक्सिडेंट के बाद शव को कुचलती रहीं गाड़ियां

नई दिल्ली,
देश की राजधानी दिल्ली में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। NH-24 पर हिट ऐंड रन की घटना के बाद शव घंटों सड़क पर पड़ा रहा। कई गाड़ियां शव को कुचलकर गुजरती रहीं पर किसी ने भी रुककर शव को सड़क से हटवाने की कोशिश नहीं की। करीब 200 मीटर तक शव के टुकड़े फैल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुरी तरह कुचल चुके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। हादसा ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के पांडव नगर इलाके में हुआ। पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग और लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 जनवरी की सुबह 4 बजे के करीब पुलिस को कॉल मिली थी कि NH-24 पर गाजीपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर जहां अक्षरधाम पुल का बोर्ड लगा हुआ वहां एक शव पड़ा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे वाली जगह से करीब 200 मीटर दूर तक शव के टुकड़े फैले हुए थे। धड़ से ऊपर वाला हिस्सा ही गायब था। पुलिस ने बॉडी को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। बॉडी को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी गाड़ी की टक्कर लगने के बाद युवक सड़क पर गिर गया होगा, जिसके बाद कई गाड़ियां शव के ऊपर से गुजर गई। नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 3300 रुपए से लेकर 70 हजार 900 रुपए मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।
पुलिस अफसरों ने बताया कि मृतक के पास से तंबाकू की एक पुड़िया मिली है। हाथ में रेड कलर का कलावा बंधा हुआ है। ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। शव के पास 3-4 रुपये के सिक्के बिखरे मिले। पुलिस ने यह सब सामान कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान के लिए पता लगाया जा रहा है कि साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के अलावा ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के थानों में किसी के लापता होने की सूचना तो दर्ज नहीं हुई है।
टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान करने के लिए सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। यह भी जांच हो रही है कि मरने वाला शख्स इतनी सुबह यहां कैसे पहुंचा, क्योंकि मौके पर पुलिस को कोई गाड़ी नहीं मिली। अभी तक पुलिस यही मानकर चल रही है कि मरने वाला कोई राहगीर है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

SC ने सैरीडॉन को दी ‘सिरदर्द’ से राहत, तीन दवाओं से बैन हटाया

Jeewan Aadhar Editor Desk

राहुल गांधी के नए अवतार ने कर दिया भाजपा के नाक में दम

Jeewan Aadhar Editor Desk

SC/ST को प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Jeewan Aadhar Editor Desk