देश

‘अब तो कुर्सी छोड़ो केजरीवाल…’, ‘रघुपति राघव राजा राम…’


नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की खिलाफत जारी हैं। शुक्रवार सुबह कपिल मिश्रा और उसके समर्थकों ने केजरीवाल के जनता दरबार में जाने की कोशिश की और रोके जाने पर जमकर ड्रामा किया। मिश्रा ने केजरीवाल के घर के सामने ही समर्थकों के साथ भजन-कीर्तन शुरू कर दिया।

शुक्रवार सुबह कपिल मिश्रा अपने करीब 20 समर्थकों के साथ सीएम आवास के बाहर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक केवल सात लोगों के प्रवेश की इजाजत होने के बाद भी मिश्रा अपने सभी 20 समर्थकों के साथ अंदर जाने पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद AAP के बर्खास्त मंत्री कपिल समर्थकों के साथ पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। वे अंदर जाने के लिए बैरिकेड्स पर चढ़ गए। जनता दरबार में समर्थकों के साथ एंट्री न मिलने पर कपिल मिश्रा ने जमीन पर बैठकर कीर्तन शुरू कर दिया। कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ ‘अब तो कुर्सी छोड़ो केजरीवाल…’, ‘रघुपति राघव राजा राम…’ जैसे भजन गा रहे थे।

Related posts

नॉलेज : भारतीय सेना के प्रति नफरत पैदा करने के लिए फैलाई जा रही है झूठी और मनगढ़ंत कहानी

तंदूर कांड के दरिंदे को तुरंत रिहा करने के आदेश—जानें क्या था दिल दहला देने वाला तंदूर कांड

Jeewan Aadhar Editor Desk

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में दो मासूमों की मौत