राशिफल

राशिफल: 22 जनवरी 2018, सोमवार

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में मन लगेगा। मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं लेने में दिक्कत आएगी। पैसे की लेन-देन या आर्थिक व्यवहार न करें।

वृष (Taurus): कारोबार में लाभदायक साझेदारी हो सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों तथा मित्रों से लाभ और सुखद क्षणों का अनुभव मिलेगा। पर्यटन का आयोजन होगा।

मिथुन (Gemini): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा।

कर्क (Cancer): आज भाग्य वृद्धि के साथ आकस्मिक धन लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के प्रयास सफल होंगे। विदेश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च होगा।

सिंह (Leo): स्वास्थ्य का ध्यान रखना रहेगा। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अनैतिक कार्य से बदनामी होने का योग है।

कन्या (Virgo): दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे। धन लाभ होगा।
तुला (Libra): घर में सुख-शांति के वातावरण में आप समय व्यतीत करेंगे। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी।

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य एवं संतान के संबंध में चिंतित हो सकते हैं। वित्तीय आयोजन के लिए समय अच्छा है। चर्चा और वाद-विवाद में भाग न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। शेयर-सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है।

धनु (Sagittarius): घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। मन में उठनेवाली दुविधाओं से आप मानसिक उचाट अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य के सम्बंध में भी आज का दिन प्रतिकूल रह सकता है।

मकर (Capricorn): नए कार्यों के आरंभ के लिए तैयार रहें। सफलता मिलेगी। आप हरेक कार्य तन-मन से स्वस्थ रहकर करेंगे। व्यापार- धंधे में लाभ होगा। शेयर- सट्टे में लगाए हुए पैसे लाभ दिलवाएंगे।

कुंभ (Aquarius): आज आप दुविधा की स्थिति में रहेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। वाणी पर संयम नहीं रहने से पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा।

मीन (Pisces): नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में शामिल हो सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण विषय में निर्णय लेते हुए मानसिक उलझन होने पर आज फैसला टाल देना ही बेहतर रहेगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

30 September 2023 Ka Rashifal : आज वृष, कर्क, कन्या और कुंभ राशि का दिन रहेगा शानदार, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

16 March 2025 Ka Rashifal : आज वृद्धि व ध्रुव योग में होगा 6 राशियों को अर्थलाभ, मिलेगा मान—सम्मान, जानें 12 राशियों का राशिफल

31 August 2023 Ka Rashifal : आज इन 4 राशियों को रहना होगा बचकर, जानें 12 राशियों का राशिफल