राशिफल

राशिफल: 26 जनवरी 2018, शुक्रवार

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार जनवरी माह की प्रतियोगिता में भाग ले…विद्यार्थी और स्कूल दोनों जीत सकते है हर माह नकद उपहार के साथ—साथ अन्य कई आकर्षक उपहार..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पार्ट टाइम नौकरी की तलाश है..तो जीवन आधार बिजनेस प्रबंधक बने और 70 हजार 900 रुपए तक की मासिक की नौकरी पाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पत्रकारिकता के क्षेत्र में है तो जीवन आधार न्यूज पोर्टल के साथ जुड़े और 72 हजार रुपए से लेकर 3 लाख रुपए वार्षिक पैकेज के साथ अन्य बेहतरीन स्कीम का लाभ उठाए..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

मेष (Aries): दिन के प्रारंभ में नए कार्य का आरंभ करने के लिए आप उत्साहित रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर और मन का स्वास्थ्य भी आपके इस उत्साह को दुगुना कर देगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ स्नेहमिलन के समारोह में जाना हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद किसी कारणवश आपका स्वास्थ्य नरम रहेगा।

वृष (Taurus): घर के सदस्यों के साथ आप आवश्यक चर्चा करेंगे। घर की साज-सजावट में और अन्य विषयों में परिवर्तन करने के लिए आपकी रुचि बढ़ेगी। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। मध्याह्न के बाद सामाजिक कार्यों में आप अधिक रुचि लेंगे। मित्रवर्ग से लाभ होगा।

मिथुन (Gemini): पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आ सकता है परंतु मध्याह्न के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क (Cancer): आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी।कुछ निराशा हो सकती है लेकिन इसे खुद पर हावी न होने दें। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध की मात्रा भी अधिक रहेगी। परंतु मध्याहन के बाद शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक निश्चितता के कारण अपने आपको प्रफुल्लित पाएंगे।

सिंह (Leo): आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या (Virgo): आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होने की भी संभावना है।

तुला (Libra): आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद संध्या के समय किसी से बहस न हो जाए इसलिए आपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा।

वृश्चिक (Scorpio): बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याह्न तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे।

धनु (Sagittarius): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होइएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा।

मकर (Capricorn): आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लीजिएगा।

कुंभ (Aquarius): आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि संभव है। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है।

मीन (Pisces): आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

7 January 2026 Ka Rashifal : आज तुला,धनु, कुंभ सहित 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

राशिफल 29 जून: जानें, क्या कहता है आज आपका दिन

11 जुलाई 2021 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk