हिसार

फाल्गुन होली मेले पर इस बार बस यात्रा में होगा धमाल

आदमपुर(अग्रवाल)
आदमपुर कपास मंडी में श्री खाटू श्याम सालासर बालाजी बस सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक श्याम भक्त मनु शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रधान सतबीर गोयल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में फाल्गुन मेले पर 24 फरवरी को जा रही 29वीं बस यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पिछली बस यात्रा का लेखा-जोखा कमेटी के समक्ष पेश किया गया।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

इस दौरान आदमपुर बस कमेटी प्रधान की जिम्मेदारी पुन: सतबीर गोयल और कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन बंसल खारिया को सौंपी गई। आगामी होली मेले पर बस कमेटी के प्रोजेक्ट चेयरमैन मुकेश गोयल की देखरेख में रवाना होगी। बस यात्रा में इस बार रंग गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर नाचगाकर सभी भक्त बाबा के दर्शन करेंगे। इस मौके पर मोतीलाल गोयल, पवन खैरमपुरिया, मुकेश सिंगला, अमित गोयल मीतू, पवन जैन, राहुल सिंगला, संदीप गोयल, रविंद्र मित्तल, गोविंद मित्तल, साहिल मित्तल आदि मौजूद रहे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

शनिवार व रविवार को दुकानें बंद करने के फैसले पर दोबारा विचार करे सरकार : गर्ग

स्कूली शिक्षकों के लिए हेल्थ एंबेसडर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

नहरी पानी के अभाव में किसानों के चेहरे मुरझाए,लंबी नहर बंदी से कैसे पूरा होगा बिजाई का लक्ष्य