हिसार

आदमपुर में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारिणी गठित

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर हलके में आम आदमी पार्टी ने अपनी नई कार्यकारिणी गठित की है। हिसार लोकसभा के पर्यवेक्षक अनिल मलिक और लोकसभा हिसार संगठन मंत्री दर्शन गिल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें सम्पत सिंह को संगठन मंत्री, प्रमोद बासवाना को विधानसभा अध्यक्ष व अमनदीप टांडी को युवा मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पर्यवेक्षक अनिल मलिक ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसकी घोषणा खुद पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25 मार्च को बड़ी रैली के साथ करने वाले हैं। 28 फरवरी तक आम आदमी पार्टी प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि इस समय हरियाणा के बदहाली के लिए भाजपा के साथ-साथ इनैलो व कांग्रेस भी जिम्मेदार है और अब समय आ गया कि जनता हरियाणा के विकास के लिए परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में खड़ा करेगी। एक आम आदमी के बेटे को विधानसभा में भेजने का काम करेगी। लोकसभा संगठन मंत्री दर्शन गिल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की रैली को लेकर सभी विधानसभाओं में दौरे किए जा रहे हैं और गांव-गांव जाकर हरियाणा बदलो रैली के लिए निमंत्रण दिया जा रहा है। ये रैली हिसार में अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। इस मौके पर रमेश उकलाना, संजय बूरा, भूप सिंह ख्यालिया, मा. रामकुमार, राजकुमार, रामनिवास डूडी, शेर सिंह कूकना, ललित कुमार, धर्मपाल गोयल व सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

स्वामी सत्यदेवानंद ने किया सदलुपर में श्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर का लोकार्पण

Jeewan Aadhar Editor Desk

फिर आई आॅटो चालकों की शामत

चंद्रा जी थमनै बिल्डिंग तो बहोत सुथरी करवा दी..पर इसमें डाक्टर तो कोनी