देश

आर्मी कैंप पर आतंकी हमला, 3 जवानों के घायल होने की खबर, पूरे जम्मू में रेड अलर्ट

जम्मू,
जम्मू-कश्मीर में एक बार आतंकियों ने बड़ी करतूत को अंजाम दिया है। आतंकियों ने जम्मू के सुंजुआन आर्मी कैंप को निशाना बनाया है। इस हमले में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है। साथ ही एक जवान की बेटी भी हमले में घायल हुई है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

बताया जा रहा है कि ये आत्मघाती हमला तड़के सुबह 5 बजे किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 3-4 आतंकी कैंप की जाली काटकर अंदर घुसे। इसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू की। आतंकियों के इस हमले का सेना की क्विक रिएक्शन टीम ने जवाब दिया।

हालांकि, अभी तक आतंकियों को न्यूट्रलाइज किए जाने की खबर नहीं आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, ये सभी आतंकी आर्मी कैंप के रिहायशी इलाके में घुसे हैं।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजी एसजीएस जामवाल ने बताया कि उन्हें सुबह 4.55 बजे हमले का अलर्ट मिला था। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हमले में अब तक दो जवानों के घायल होने की खबर है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

EVM पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, VVPAT के 25% पर्चियों की वोटों से मिलान की मांग

Jeewan Aadhar Editor Desk

गुजरात चुनाव LIVE: PM मोदी ने लाइन में लगकर डाला वोट

Jeewan Aadhar Editor Desk

महिला की सहमति के बिना कोई उसे छू नहीं सकता: हाईकोर्ट