उत्तर प्रदेश

तेंदुए ने की फायरिंग! दरोगा ने बताया आमने—समाने की फायरिंग में मार गिराया तेंदुए को

लखनऊ,
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में कई दिनों से दहशत कायम करने वाले तेंदुए को शनिवार को मौत के घाट उतार दिया गया। इस मामले में दारोगा ने हास्यास्पद बयान दिया है। दारोगा ने कहा कि तेंदुए के साथ आमने-सामने से फायरिंग और हाथापाई हुई। दारोगा ने दावा किया कि हाथापाई के बाद उन्होंने तेंदुए को एक किचन में बंद कर दिया। उधर, तेंदुए पर दिए गए दारोगा के बयान का एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
लोगों ने तेंदुए के साथ आमने-सामने फायरिंग के बयान पर चुटकी ली है। उधर, तेंदुए को मारे जाने को लेकर कई लोगों ने विरोध भी जताया है। एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि आशियाना इलाके में 3 दिनों से तेंदुए का खौफ लोगों के बीच पसरा था। तेंदुए ने कई लोगों को घायल किया। शनिवार को आशियाना थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पर भी तेंदुए ने हमला बोल दिया। इसके बाद उसे मार दिया गया। दारोगा ने कहा, ‘मैंने उसे घेर लिया। फिर आमने-सामने फायरिंग के बाद तेंदुए के साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद मैंने बल प्रयोग करते हुए किचन में बंद कर दिया।’

शनिवार सुबह तकरीबन 5 बजे तेंदुआ सीवरेज पाइप से निकलकर एक घर में घुस गया। घरवालों ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह तेंदुए द्वारा हमला करने से घायल हो गए।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

यूपी में बिगड़े मौसम ने ले ली 19 लोगों की जान

कमिश्नर के परिवार पर कोरोना का कहर, मां—बाप की मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

देश की सबसे आधुनिक रेलगाड़ी Train-18 तैयार, रविवार को होगा ट्रायल

Jeewan Aadhar Editor Desk