राशिफल

राशिफल: 18 फरवरी 2018, रविवार

मेष (Aries): सामाजिक रूप से यश और कीर्ति में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। विवाहोत्सुकों के विवाह का आयोजन सफलतापूर्वक होगा। लेकिन मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृष (Taurus): आज का दिन शुभफलदायी है। व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी तथा आपके कार्य की उचित प्रशंसा भी होगी। सामाजिक रूप से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य भी सरलतापूर्ण संपन्न होंगे और उन कार्यों से लाभ भी होगा।
मिथुन (Gemini): मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्थिति में अनुकूल परिवर्तन आएगा। आपके कार्य से उच्च अधिकारी संतुष्ट रहेंगे। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
कर्क (Cancer): वाणी पर संयम रखिएगा। परिवार में तकरार होने से शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता आपको सताएगी। मध्याह्न के बाद विदेश से समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विषय में चिंता रहेगी। वाद-विवाद में न पड़ने की गणेशजी सलाह देते हैं।
सिंह (Leo): स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप प्रसन्न और आनंदित रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों के साथ घूमने-फिरने की योजना बनाएंगे और आनंददायी प्रवास भी कर पाएंगे। सामाजिक रूप से सम्मान की प्राप्त होगी।
कन्या (Virgo): कार्य में सफलता से मानसिकरूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला (Libra): संभव हो तो यात्रा से बचें आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याह्न के बाद कार्य में सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। आज यश और कीर्ति की प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियो से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक (Scorpio): नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। आर्थिक योजना बनाना सरल होगा। मध्याह्न के बाद वैचारिक स्थिरता नहीं रहेगी। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है।
धनु (Sagittarius): शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। परिवारजनों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन बनेगा। छोटे प्रवास का योग है। मित्रों और स्वजनों के साथ समय का आनंदपूर्वक सदुपयोग कर पाएंगे।
मकर (Capricorn): वाद-विवाद न करें यही आपके हित में होगा। धार्मिक कार्यों और उपासना के पीछे धन खर्च हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो इसलिए वाणी संयमित रखिएगा। मध्याह्न के बाद आपका मन आनंदित रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आज सांसारिक विषयों की बजाए आध्यात्मिक विषयों की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा। मध्याह्न के बाद आप धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना है।
मीन (Pisces): धन के लेन-देन, उगाही या निवेश करते समय सावधानी बरतिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। किसी के भी कार्य में विघ्न न डालिएगा। वाणी और क्रोध पर संयम बरतिएगा। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

21 May 2025 Ka Rashifal : आज उभयचरी योग में गणेशजी करवाएंगे इन 5 राशियों की खूब कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

14 दिसंबर 2018 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 May 2025 Ka Rashifal : आज विष्कुम्भ योग में 4 राशियों को रहना होगा संभलकर, जानें 12 राशियों का राशिफल