राशिफल

7 सितम्बर 2020 : जानें सोमवार का राशिफल

मेष
आज का दिन बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा। संबंधों को और अधिक मजबूत करने और उन्हें खास महत्व देने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे। कोई रुका हुआ पैसा भी प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आप किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं। आपको अपने क्रोध और अति आत्मविश्वास पर कंट्रोल करना आवश्यक है। नौकरी में भी अपने काम के प्रति लापरवाही करना उच्च अधिकारियों के साथ संबंध खराब कर सकता है। उचित खान पान का पालन करना भी आवश्यक है। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

वृष
अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से अत्यधिक खुशी महसूस होगी। आर्थिक स्थिति में बेहतरीन सुधार होगा। लाभदायक यात्राओं के भी योग बनेंगे और उनके द्वारा उचित अवसर की प्राप्ति भी होगी। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। पैसे संबंधी उधारी लेने या देने से परहेज करें क्योंकि नुकसान हो सकता है। व्यवसाय संबंधी अपनी गतिविधियों को सीक्रेट रखें। नौकरीपेशा व्यक्तियों को तरक्की या स्थान परिवर्तन संबंधी शुभ अवसर प्राप्त होंगे। बॉस से प्रशंसा मिलेगी नौकरी की तलाश में हैं तो आज सफलता अवश्य मिलेगी। यदि अविवाहित हैं तो किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का गुलाबी होगा। आज आप जल में लाल चंदन डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

मिथुन
आज की गई कड़ी मेहनत व प्रयत्न आपके लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक रहेंगे। परिवार की सुख सुविधाओं के प्रति भी आपका पूरा योगदान रहेगा। काफी समय से कोई रुका हुआ पैसा मिलने की भी संभावना बन रही है। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। मन में उदासी महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में क्वांटिटी की अपेक्षा क्वालिटी पर अधिक ध्यान दें। किसी की निंदा से प्रभावित न हों। अपने रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखेंगे। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग गोल्डन होगा। आज आप भगवान सूर्य के बाहर नामों का पाठ करें लाभकारी होगा।

कर्क
आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे अपने किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भी आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाएगी। मानसिक शांति बनी रहेगी। पड़ोसी के साथ कलह व वाद विवाद जैसी स्थिति बन रही है। व्यर्थ के कार्यों में भी अधिक खर्चा होगा। व्यापार में कोई नया एग्रीमेंट हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। धन लाभ हो सकता है। अविवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है रिश्ते के लिए कोई चर्चा चल सकती है। पेट से संबंधित कुछ कठिनाई हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप ॐ घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

सिंह
समय मानसिक शांति व संतोष दायक है। संतान के अनुकूल विवाह से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। लाभदायक यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए प्रयास और अधिक करने पड़ेंगे। किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाएगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी। प्रियजनों की बातों को सुनें किन्तु अपना विचार भी व्यक्त करें। आज आपका भाग्यांक 4 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य का पूजन करें लाभकारी होगा।

कन्या
आज आप दैनिक दिनचर्या से ऊबकर ज्ञानवर्धक गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे जिससे मानसिक शांति मिलेगी। अचानक ही आपके साथ कोई शुभ घटना घटित होगी। राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। आप पर कोई इल्जाम या लांछन लग सकता है तथा किसी साजिश के शिकार भी हो सकते हैं। अनजान व्यक्तियों के साथ किसी भी प्रकार का मेलजोल ना करें। कार्यस्थल पर वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। अचानक से ही कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से अत्यधिक लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खासकर स्त्री वर्ग अपने व्यवसाय में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आज आपका भाग्यांक 8 होगा। शुभ रंग महरुम होगा। आज आप आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

तुला
समय आपके पक्ष में चल रहा है। आपकी योजनाओं को कार्य रूप प्राप्त होगा। समृद्धि व अप्रत्याशित लाभ के योग बने हुए हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। अपनी फिटनेस के लिए समय निकालना आपको स्वस्थ रखेगा। रचनात्मक व मीडिया से संबंधित व्यवसाय में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होगी। आज बॉस और सहकर्मियों से प्रशंसा मिलेगी। सफलता के लिए बहुत मेहनत भी करनी पड़ेगी। आज का दिन आपके लिए रिश्तों को समय देने का है। आपके लिए प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। आज आपको पेट या पाचन तंत्र से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आज आपका भाग्यांक 3 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य अर्घ्य दें और प्रदक्षिणा करें लाभकारी होगा।

वृश्चिक
कामकाज व परिवार के बीच बेहतर सामंजस्य बना रहेगा। ईश्वरीय शक्ति पर दृढ़ विश्वास रखने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी तथा कुछ नया सीखने की चाह में भी अपना समय व्यतीत करेंगे। घर में भी कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण व काबू रखना अति आवश्यक है। बनते कामों मे रुकावटें आएंगी। अनावश्यक यात्राएं भी स्थगित रखना जरूरी है। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने कार्यालय में दबदबा बना रहेगा। आपको अपने प्रियजनों के साथ समय गुजारना होगा। आज आपका भाग्यांक 1 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

धनु
समय सर्व लाभकारी है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी तो समय हंसी खुशी व्यतीत होगा। आपकी आदर्शवादी तथा अच्छे बुरे की समझ जैसा व्यवहार आपकी समाजिक छवि को और अधिक निखारेगा। घर की साज सज्जा संबंधी कार्यों में भी ध्यान देंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ गलतफहमी की वजह से मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां रहेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज प्रियजन के साथ आपकी बहस हो सकती है। कोई छोटी बात विवाद का रुप ले सकती है। आज आपको कंधे के दर्द से परेशानी रह सकती है। आज आपका भाग्यांक 2 होगा। शुभ रंग गुलाबी होगा। आज आप भगवान सूर्य को नमस्कार करें और अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

मकर
समय प्रतिष्ठा वर्धक है। भाग्य आपके पक्ष में नई उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे तथा विशेष व्यक्तियों से मुलाकात भी सार्थक रहेगी। आपकी कार्यशैली सराहनीय रहेगी। किसी के व्यक्तिगत मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। आज आपके लिए जीवनसाथी के प्रति भावनाएं व्यक्त करने का समय है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्यांक 5 होगा। शुभ रंग हल्का लाल होगा। आज आप जल में लाल चंदन और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य प्रदान करें लाभकारी होगा।

कुंभ
घर के सभी सदस्य अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे जिसकी वजह से आप तनावमुक्त होकर अपनी रुचि संबंधी कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिक समारोह में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। वाणी और क्रोध पर काबू बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी तथा सहयोगी पूरे मनोयोग से कार्यों को पूरा करेंगे। आप अपनी बुद्धिमता व चतुराई से कोई महत्वपूर्ण अनुबंध भी प्राप्त कर लेंगे। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर पूर फोकस बनाए रखें नहीं तो परेशानी हो सकती है। किसी पुराने मित्र से रिश्ते सुधारने का मौका मिलेगा। जुखाम खांसी की वजह से छाती में इंफेक्शन रहेगा। आज आपका भाग्यांक 7 होगा। शुभ रंग आसमानी होगा। आज आप ॐ घृणि सूर्याय नमः इस मंत्र का जाप करें लाभकारी होगा।

मीन
संतान की उपलब्धियों को लेकर मन में सुकून तथा प्रसन्नता रहेगी। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से उत्साह भरा वातावरण रहेगा। नई वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी पार्टी का आयोजन भी होगा परंतु कुछ विरोधी आपके कार्य में व्यवधान उत्पन कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियां होने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। आय में वृद्धि होगी। कमीशन तथा टैक्स संबंधी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी इच्छा के अनुरूप कार्यों की प्राप्ति होगी। जिस परिस्थिति से बचने का प्रयास कर रहे हैं उसका सामना कर लेंगे तो मन में शांति आ जाएगी। मेडिटेशन योग और प्राणायाम आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। आज आपका भाग्यांक 9 होगा। शुभ रंग लाल होगा। आज आप आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें लाभकारी होगा।

Related posts

5 फरवरी 2022 : जानें शनिवार का राशिफल

राशिफल: 15 नवंबर 2017

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 मार्च 2022: जानें शनिवार का राशिफल