राशिफल

राशिफल: 20 फरवरी 2018, मंगलवार

मेष- काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। छोटे-मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।
वृष- आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की ही खरीदारी करनी चाहिए।
मिथुन- आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। स्वयं आपकी नज़र भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है। अतः व्यर्थ की मान बढ़ाई की इच्छा के कार्यों से दूर रहें।
कर्क- जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह- आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमिति नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है।
कन्या- बिजनस और नौकरी के लिए आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ेगी- उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्ण पूरा करें।
तुला- सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।
वृश्चिक- कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते-बिगड़ते परिवेश में नवीन योजना सफल होगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।
धनु- आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यावसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।
मकर- खरीद-फरोख्त के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिनभर प्राप्त होते रहेंगे। मित्रों में भी हास्य विनोद बढ़ेगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थानों की यात्रा की भूमिका आज बन सकती है।
कुंभ- उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय भी आज हो सकता है।
मीन- आर्थिक मसलों में सोच समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

15 अक्टूबर 2022 : जाने शनिवार का राशिफल

12 November 2023 Ka Rashifal : दिवाली पर 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12 दिसंबर 2021: जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk