पानीपत हरियाणा

सपना चौधरी को भेजा 7 करोड़ का नोटिस

पानीपत (प्रवीण भारद्वाज)
फिल्म वीरे की वेडिंग का गाना ‘हट जा ताऊ’ विवादों में घिर गया है। हरियाणा के सिंगर विकास कुमार ने फिल्म डायरेक्टर समेत 16 लोगों को कॉपीराइट मामले में 7 करोड़ का नोटिस भेजा है। इसमें हरियाणा की ही सिंगर सपना चौधरी का भी नाम है। विकास का दावा है कि ‘हट जा ताऊ पाछे नै’ उनका गाना है, जो कई साल पहले गाया गया था और इसके कॉपीराइट भी उनके पास हैं। लेकिन, इस गाने की रिलीज के वक्त उनसे कोई इजाजत नहीं ली गई।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

हट जा ताऊ सॉन्ग को सुनिधि चौहान ने गाया है और इसमें हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी नजर आ रही हैं। इस गाने को रिलीज के बाद अब तक यूट्यूब पर 72 लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं। सपना बिग बॉस 11 के तुरंत बाद इस गाने में नजर आई हैं।
विकास कुमार हरियाणवी सिंगर है। वे सोनीपत के गोहाना का रहने वाले हैं। विकास ने 2006 में ‘हट जा ताऊ पाछे नै नाचन दे जी भर कै नै’ सॉन्ग गाया था। इस गाने से विकास पॉपुलर हुए थे।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

अध्यापक पात्रता परीक्षा के फॉर्म भरने की डेट बढ़ी

Jeewan Aadhar Editor Desk

मनोहर सरकार को राजस्व का लालच..अब गली—मोेहल्ले में खुलने लगे शराब के ठेके..महिलाओं ने किया विरोध

750 बच्चें बढ़ रहे है जुगाड़ के सहारे आगे, बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा है खिलवाड़

Jeewan Aadhar Editor Desk