देश

श्रीदेवी का शव भारत लाने की मिली अनुमति, शाम तक आ सकता है पार्थिव शरीर

मुंबई,
बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद मंगलवार दोपहर को पार्थिव शरीर भारत लाने की इजाजत मिल गई है। सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद पार्थिव शरीर पर लेप लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा सकता है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 11 बजे हुई थी। दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी।
मंगलवार दोपहर ही बोनी कपूर के बेटे और फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंचे थे। गौरतलब है कि अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। रविवार सुबह ही दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का प्राथमिक बयान दर्ज किया था। पुलिस ने ये पूछताछ श्रीदेवी की मौत की खबर के तुरंत बाद ही की थी। हालांकि, सोमवार को आगे की पूछताछ के लिए बोनी कपूर को पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया गया था।
सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुताबिक, श्रीदेवी की मौत की वजह एक्सीडेंटल है। होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हुई। उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा थी।

गौरतलब है कि मुंबई में श्रीदेवी के लाखों चाहने वाले भरी आंखों से उनके अंतिम दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब मुंबई आएगा तो उसे उनकी इच्छा के मुताबिक उनके भाग्य बंगले में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस बंगले को श्रीदेवी के पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। श्रीदेवी के बंगले के बाहर लगी फैंस की भीड़ लगी है। फैंस घंटों से अभिनेत्री के अंतिम दर्शन का इंतज़ार कर रहे हैं। बंगले के बाहर मीडिया का भी जमावड़ा लगा हुआ है।
इस बीच, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि श्रीदेवी की हत्या हुई है। उन्होंने कहा- श्रीदेवी शराब नहीं पीती थी। वो बीयर पीती थी। उनकी हत्या हुई है। मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी तक सीसीटीवी फुटेज को सामने क्यों नहीं लाया गया है। इस बीच, फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर कहा कि फैंस को सुपरस्टार श्रीदेवी के बारे में सच जानने का हक है।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल 31 मार्च तक बंद, जानें चौहान कब खोलेंगे स्कूल

दिलीप कुमार का निधन, आज किया जाएगा सपूर्दे खाक

बीच सड़क पूरे परिवार ने तोड़ा दम, हर कोई हर गया दंग