राशिफल

राशिफल: 28 फरवरी 2018, बुधवार

मेष (Aries): आज दिमागी रूप से आप कुछ परेशान हो सकते हैं। भावना के प्रवाह में अधिक ना बहें। इससे वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति से संबंधित चर्चा टालिएगा।
वृष (Taurus): आज आप तन और मन दोनों से कुछ हल्कापन महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।
मिथुन (Gemini): आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे। नौकरी तथा व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मियों के साथ वातावरण मेलजोल भरा रहेगा।
कर्क (Cancer): मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे। प्रवास और यात्रा की संभावना है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।
सिंह (Leo): अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें। व्यवहार में संयम और विवेक रखना जरूरी है। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
कन्या (Virgo): आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा। विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा इससे स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल पर आनंद के पल गुजारेंगे। संतानों की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
तुला (Libra): दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। माता से लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpio): नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य करें। शारीरिक रूप से आलस्य रहेगा। संतानों के साथ मतभेद हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णयों को आज संभव हो तो टालिएगा। खर्च होने की संभावना है।
धनु (Sagittarius): वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित कर सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढे़गा। अनैतिक संबंध और निषेधात्मक कार्यों से दूर रहें।
मकर (Capricorn): आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। दलाली, कमीशन, ब्याज आदि से आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।
कुंभ (Aquarius): आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।
मीन (Pisces): आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य में गहरी रुचि दिखाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। स्वभाव में भावुकता विशेष मात्रा में रहेगी।
जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

14 February 2025 Ka Rashifal : आज सुकर्मा योग में चमकेगी 7 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 October 2023 Ka Rashifal : तुला, धनु और मकर समेत इन तीन राशि वालों की आय में होगा इजाफा, जानें 12 राशियों का राशिफल

11 नवंबर 2018 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk