करनाल हरियाणा

शैतानों के चुंगल से नहीं बचा पा रहा था बेटी को, असहाय बाप ने की आत्महत्या

करनाल,
बेटी को असमाजिक तत्वों से न बचा पाने पर एक असहाय पिता ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में 4 आरोपियों को मौत का जिम्मेदार बताया है। सोमवार शाम को किए गए सुसाइड मामले में मंगलवार को दिनभर पीड़ित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

जीआरपी ने सुसाइड नोट के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे दी है। फिलहाल आरोपियों का सुराग नहीं लग रहा है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने कहा कि आरोपियों ने उनका जीना दूभर कर दिया है। जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाएंगे, वह किसी हालत में डेड बॉडी नहीं लेंगे। मृतक के दो बच्चे हैं। बेटे की उम्र 19 वर्ष है, वहीं बेटी 17 साल की है। पीड़ितों ने बताया कि मृतक दूध का कारोबार करता था।

मृतक ने सुसाइड नोट में पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इसमें लिखा कि चारों आरोपियों का सामूहिक गैंग हैं। जो भोली-भाली लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनका हवस का शिकार करते हैं। उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हैं। मेरी लड़की को भी प्रेम जाल में फंसाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। 5 से 6 माह पहले यह आरोपी पीछे हट गए थे। अब फिर वह टॉर्चर करने लगे हैं। 17 फरवरी को उन्होंने घर आने की कोशिश की गई। घर आकर वह बिना सिम का मोबाइल व नींद की गोलियां दे गए। इस तरह की हरकतों से वह परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा हूं।
करनाल जीआरपी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी बलजिंद्र, बलजीत, हन्नी व दीप कौर को गिरफ्तार करने के लिए रेड की जा रही है। आरोपी घर से फरार हैं।

जीवन आधार बिजनेस सुपर धमाका…बिना लागत के 15 लाख 82 हजार रुपए का बिजनेस करने का मौका….जानने के लिए यहां क्लिक करे

Related posts

पूर्व विधायक निर्मल सिंह के फार्म हाऊस पर हुई दरिंदगी में आरोपी को मिली उम्रकैद—जानें विस्तृत रिपोर्ट

हरियाणा में खुल गए प्राइमरी स्कूल—जानें किस तारीख से सभी बच्चें जायेंगे स्कूल

Jeewan Aadhar Editor Desk

कांग्रेस की जीत से होगा भाजपा के सफाए का शंखनाद-कुलदीप बिश्नोई