ज्योतिष

मासिक राशिफल मार्च 2018

मेष (Aries):
आप अपने मन की भावनाओं को इष्टजनों के समक्ष व्यक्त करेंगे। आपका पुराना विवाद किसी मध्यस्थ व्यक्ति द्वारा हल होगा। आपकी मनपसंद वस्तु किफायती कीमत पर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आकर्षण बढ़ेगा। शरीर में कमजोरी महसूस करेंगे। स्नायु संबंधी तकलीफ होने की संभावना दिखाई दे रही है। सलाह है कि जल्दबाजी में काम करने से बचें। आपके साथ धोखा हो सकता है। अपच तथा पेट के रोगों के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। उच्चाधिकारी और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ मुलाकात का सुयोग बन सकता है। प्रोफेशनल मोर्चे पर परिचित व्यक्तियों की संख्या में वृद्धि होगी। नौकरी में ऊंचा ओहदा अथवा पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। स्वयं की यशकीर्ति में वृद्धि होगी। आप जोखिम भरे कार्यों में आनंद प्राप्त करेंगे। अनेक प्रकार की मुश्किलों का सामना करना करना पड़ सकता है। मित्र के साथ वाद-विवाद होगा। विदेश गमन की संभावना दिखाई दे रही है। आपको किसी की तरफ से भेंट-उपहार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ इस समय मधुर पलों का आनंद उठाने के अवसर भूतकाल की तुलना में कम मिलने की संभावना है। आप कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृषभ (Taurus):
आप नवीन जानकारी प्राप्त करेंगे। परिचित व्यक्तियों की संख्या बढ़ेगी। पुराने विस्मृत हो गए संबंध पुनः ताजा करने के लिए भी आप सक्रिय रहेंगे। लंबी अवधि के निवेश की दिशा में आप गंभीरता से विचार बनाएंगे। स्वयं की सुनियोजित कार्यशैली के कारण आप प्रशंसा के हकदार बनेंगे। संयोग आपके पक्ष में रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में खूब मेहनत करनी पड़ेगी। 4 तारीख के दिन आपको मित्रों का साथ मिलेगा इस महीने में शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने के लालच को रोक नहीं सकेंगे। आपने भूतकाल में कहीं नौकरी में इंटरव्यू दिया हो तो उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ेगी। आप कलात्मक अंदाज में प्रेम की अभिव्यक्ति करेंगे और सामने वाले पक्ष से भी समान अंदाज में प्रेम की अपेक्षा रखेंगे। बैंक और फाइनेंस से संबंधित कार्य बढ़िया ढंग से पूर्ण होंगे। महीने के मध्य में आपको कभी-कभी असमंजस की स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के स्थान पर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य, काम करने की शैली, तत्परता, कार्यकुशलता और परिश्रम से खुश रहेंगे।

मिथुन (Gemini):
अभी तक आपके द्वारा किए गए कार्यों की महीने के प्रारंभ में प्रशंसा होगी। हालांकि, कोर्ट कचहरी के कार्यों में असफलता मिलेगी। मानसिक चिंता रहेगी। धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल समय है। विदेश गमन के लिए भी उत्तम समय है। पिता की तबीयत नरम-गरम रहेगी जिसके कारण अपने दैनिक कार्यक्रम में बदलवा करना पड़ सकता है। दूसरे सप्ताह के बाद सरकारी कामकाज में लाभ होगा। परिवार में यदि तनावपूर्ण संयोगों का निर्माण हुआ होगा तो उसमें राहत दिखाई देगी। विदेश यात्रा में तकलीफ हो सकती है। पैतृक संपत्ति में वाद-विवाद के कारण कोर्ट कचहरी का योग बनेगा परंतु उसमें अधिकांश आपके पक्ष में संयोग रहेगा। स्वास्थ्य की अधिक देखभाल करनी होगी। आपके दांपत्यजीवन के लिए आनंददायक समय रहेगा। भाई-बहनों के संबंधों में विवाद हो सकता है। नौकरी में तकलीफ हो सकती है। ननिहाल पक्ष के साथ संबंधों में मतभेद की आशंका है। सामाजिक कार्यक्रम में स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप तनाव से मुक्त रहेंगे। आपके विचार में सकारात्मकता आएगी। नए वस्त्रों की खरीदारी करेंगे। किसी भी प्रकार से भेंट-उपहार प्राप्त होंगे। महीने के अंतिम सप्ताह में अविवाहितो के लिए विवाह हेतु अनुकूल समय है। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी। आप अपने लिए समय निकालेंगे और आप परिजनों के साथ संबंधों में मजबूती लाने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा। यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा।

कर्क (Cancer):
महीने के पहले सप्ताह के दौरान स्वभाव में उग्रता और अड़ियलपन पर नियंत्रण रखने की सलाह है। आपके उच्छृंखल स्वभाव अथवा चुभने वाले शब्दों के कारण किसी के दिल को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। महीने के पूर्वार्ध के दौरान पीठ में दर्द, दिल की धड़कन से संबंधित तकलीफ, माईग्रेन इत्यादि समस्या हो सकती है। दूसरे सप्ताह के बाद प्रेमसंबंधों में अभी तक जो उग्रता और विवाद बने हुए थे उनका अंत हो सकता है। शुरूआत में संतान के विषय में विशेषकर उनकी पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता होगी। गर्भवती महिलाओं को भी पहले सप्ताह में अधिक संभलकर रहने की सलाह है। महीने के मध्य में आप सांसारिक विषयों को भूलकर आध्यात्मिक गतिविधियों में रस लेंगे ऐसा गणेशजी देख रहे हैं। नौकरीपेशा लोग लोग दूसरे सप्ताह के बाद पूरे जोश और उत्साह के साथ काम पर लग जाएंगे और अपना कौशल प्रदर्शित करके प्रगति करेंगे। हालांकि, अहित चाहने वाले हानि पहुंचा सकते हैं। लंबी यात्रा का कार्यक्रम पूर्ण हो सकता है। भाग्य का साथ भी कुल मिलाकर मिलता रहेगा। सामाजिक कार्य और मित्र के साथ दौड़-धूप में आपका अधिकांश समय बीतेगा। अपने ऊपर धन भी खर्च करना पड़ेगा। विपरीत लिंग वाले मित्र के साथ नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है।

सिंह (Leo):
महीने की शुरुआत में आपका मन रोमांस में डूबा रहेगा। प्रणय प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। मुलाकात का कार्यक्रम बन सकता है। इस समय आपके साथ वास्तव में कौन खड़ा है और कौन मात्र दिखावटी संबंध रखे हुए है उसे भी आप सरलता से समझ जाएंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आपका व्यवहार प्रत्येक व्यक्ति के प्रति समान रहेगा। आपको व्यापार–धंधे में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। किसी नए कार्य की योजना बनाकर कार्य शुरू करेंगे और सफल भी रहेंगे। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। नौकरी में तरक्की होगी। आपके व्यक्तित्व का विकास होगा। आपको सामान की खरीदारी में नुकसान हो सकता है। किसी पर किया गया अति विश्वास आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। कर्मचारी और साझेदार पर नजर रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। आप उच्च अधिकरी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। नए वस्त्र और आभूषण की खरीदारी करेंगे। अपच और पेट संबंधी रोग हो सकता है। महीने के उत्तरार्ध के दौरान आपके खर्च में वृद्धि होगी। शत्रुओं से भय रहेगा। आपकी मानहानि होने की भी आशंका है। राजकीय कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या (Virgo):
महीने की शुरुआत में आपके कार्य में विलंब होगा। आप आलस का अनुभव करेंगे। शत्रु सक्रिय होंगे। हालांकि ऐसी स्थिति अत्यंत अल्प समय के लिए ही होने से आपको थोड़ी-सी भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रेमसंबंधों में किया गया अति विश्वास आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा हो सकती है। सेल्स और मार्केटिंग, शिक्षण, कंसल्टेंसी जैसे कार्यों से जुड़े जातक इस समय उत्तम प्रगति कर सकेंगे। उत्तरार्ध के दौरान आप अपने प्रयत्न से खुश रहेंगे। आपका दृष्टिकोण आशावादी रहेगा। साझेदारी के कार्यों में आगे बढ़ सकेंगे। व्यापारिक विषयों में आप गंभीरता से विचार करेंगे तो अपने निजी मामलों और मुश्किल को बुद्धि और कुशलता से समाधान कर सकेंगे। आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। हाथ में आए हुए प्रत्येक अवसर का आप पूरा लाभ उठा सकेंगे। कहीं से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। नया निवेश लाभदायक रहेगा।

तुला (Libra):
काम के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरी में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। कामकाज के स्थान पर विपरीत लिंग वाले लोगों के साथ अधिक काम करेंगे। अभी आपका बुद्धि-चातुर्य प्रगति के लिए उत्तम हथियार सिद्ध होगा। विदेश गमन का योग बनेगा। ज्ञानवर्धक तथा मनोरंजक पुस्तक पढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। शत्रु और षड्यंत्र का अंत होगा। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि होगी। आप कोई भी निर्णय सोच-विचारपूर्वक लेंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में धीरज से काम लें। कामकाज में भी उनकी तरफ से कम सहयोग मिले तो मन में शिकायत न रखें क्योंकि फिलहाल संयोग ही ऐसे हैं वे इच्छा होने पर भी आपकी मदद नहीं कर सकेंगे। उत्तरार्ध के दौरान किसी वरिष्ठ व्यक्ति का आशीर्वाद और प्रेरणा आपके लिए सहायक सिद्ध होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी तकलीफ हो सकती है। धन की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio):
इस महीने की शुरुआत से ही आप प्रेम संबंधों की ओर अधिक झुके रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। संपत्ति संबंधी विवाद में किसी की मदद से समाधान होगा। संतान की ओर से सुख का अहसास होगा। व्यवसाय में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार के साथ समय बिताएंगे। नए मित्र बन सकते हैं। आपकी जीवनशैली में सुधार आएगा। किसी विशेष कार्य के लिए आप प्रयासरत रहेंगे और वह कार्य बढ़िया ढंग से पूर्ण भी होगा जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। भाई-बंधुओं के साथ सबंधों में अनबन हो सकती है। विद्यार्थी जातकों की भावी योजनाएं आगे बढ़ेंगी। व्यवसाय में प्रयास और मेहनत से जो भी फल मिलेगा उसमें आपको संतोष रहेगा। आप अपनी प्रतिष्ठा सुधारने का प्रयत्न करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।

धनु (Sagittarius):
आत्मविश्लेषण करने के बाद अपनी जीवनशैली तथा दिनचर्या में परिवर्तन लाएंगे। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। सपने पूरे करने के लिए अनुकूल समय दिखाई दे रहा है। परिवार की खुशी के अलावा घर और ऑफिस में अपने आसपास के माहौल को सुंदर बनाने के लिए सजावट, आरामदायक और साज-सज्जा की वस्तुएं खरीद सकते हैं। वाहन खरीदने का योग भी है। अपने मौज-शौक को आप प्रधानता देंगे। नौकरी में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी कद्र करेंगे। आप पर भरोसा करके आपको ऐसी जिम्मेदारी देंगे जिसके कारण अपने ऑफिस में आपका महत्व बढ़ेगा। महीने के मध्य में धन संबंधी मामलों में आप बहुत सावधानी पूर्वक आगे बढ़ें। उधारवसूली का कार्य या फिर कोई नयी वस्तु खरीदने के लिए थोड़ा प्रतिकूल समय है। इस समय के दौरान आप आलस का अनुभव करेंगे। महीने के अंतिम चरण में आपको स्वास्थ्य की मामले में सावधानी बरतनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

मकर (Capricorn):
पहले सप्ताह में मंगल का लाभ स्थान से भ्रमण आपके लिए साहस और पराक्रम को लेकर शुभ रहेगा और प्रोफेशनल मोर्चे पर लाभ भी प्राप्त कराएगा। इस समय आपके घर में मांगलिक अथवा धार्मिक कार्यों का आयोजन करने की संभावना भी है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उपलब्धि प्रदान कराने वाला रहेगा। हालांकि दूसरे सप्ताह के बाद अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें और बिना मतलब की जल्दबाजी से बचें। विशेष आपको निर्णय लेने में भी दुविधा का अनुभव होगा। सोच-विचारकर अथवा किसी विद्वान और विश्वासपात्र व्यक्ति से सलाह लेकर काम करें। आने वाले समय में आपके प्रेम संबंधों में नवीन अवसर उत्पन्न होंगे।

कुंभ (Aquarius):
पानी वाली जगह से संभलकर चलें। आप थोड़े विचारशील होते जाएंगे। अपनी बुद्धि और ताकत का अधिकतम उपयोग करेंगे तो खूब लाभ प्राप्त करेंगे। छोटे भाई बहन भी आपके काम में मददगार बनते देखने को मिलेंगे। कुछ नया करने की इच्छा होगी। भाग्य का साथ मिलता दिखाई दे रहा है। कामकाज के स्थान पर सहकर्मियों का भी उत्तम साथ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से लाभ की आशा रख सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं महीने के उत्तरार्ध में उन्हें अपने स्वभाव में थोड़ी नम्रता लानी होगी। यदि वाणी में उग्रता रहेगी तो उग्र बहस की वजह से कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलने तक की स्थिति आ सकती है। मित्रों से खूब मदद मिलेगी। उनसे कोई विशेष लाभ हो सकता है। बड़े भाई-बहनों से भी लाभ होने की संभावना प्रबल बन रही है।

मीन (Pisces):
मार्च महीना अर्थात् दौड़-धूप का महीना। मार्च महीना अर्थात् निवेश का महीना। मार्च महीना अर्थात् ओवरटाइम करने का महीना। ऐसे समय में इस महीने के प्रारंभ में ग्रह क्या कहते हैं? व्यय स्थान में तीन ग्रह और केन्द्र में एकमात्र शनि महाराज की उपस्थिति है। ऐसे देखने जाएं तो इस महीने जितना आपको लगता है उतना सरल नहीं है। यदि आपको कोई उत्तम अवसर मिलता तो आपको अपने व्यवहारिक और व्यापारिक संबंधों, जनसंपर्क और वास्तविक ढ़ंग से खुद को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। विगत महीनों से यदि आप विचार अथवा प्लानिंग बना रहे हैं तो उन्हें इस महीने में कार्यान्वित करना पड़ेगा। तभी आपको उनका परिणाम मिल सकेगा। इसके अलावा बहुत सारे ग्रह व्यय भाव में होने से विदेश से संबंधित कामकाज में कुछ गति आएगी अथवा इस कामकाज को ध्यान में रखते हुए आपका प्रवास करने की संभावना है। इसके अलावा व्ययभाव को कोर्ट-कचहरी अथवा हॉस्पीटल का स्थान भी माना जाता है। जिसके कारण बेकार के खर्च अथवा कानूनी अड़चने आएं तो उनका यथाशीघ्र समाधान करना होगा।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

शनि ​के बाद हुआ बुध अस्त, जानिए आप पर क्या होगा इसका प्रभाव

शनि और मंगल होंगे एक—दूसरे के सामने, घटेगी बड़ी घटनाएं—जानें विस्तृत रिपोर्ट

जानें राशि के अनुसार धन प्राप्ति के मंत्र