देश

गुब्बारा बना आफत, गुस्साएं युवकों ने चाकुओं से किए 50 वार

नई दिल्ली,
दिल्ली में 22 साल के एक लड़के पर चाकुओं से तकरीबन 50 वार किए गए हैं, वह फिलहाल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आशीष नाम का यह लड़का साउथ दिल्ली के खानपुर मे रहता है। उस पर कथित रूप से 10-15 लोगों ने ग्रुप ने उसपर हमला किया था। दरअसल, उस ग्रुप के एक लड़के पर किसी बच्चे ने गुब्बारा फेंक दिया था, इस पर वे उसे पीट रहे थे। आशीष ने आकर उन्हें वहां से भगा दिया था, इसके बाद यह सब हुआ। आशीष फिलहाल साकेत के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। हमला करने के बाद भागते लोग सीसीटीवी में कैद भी हो गए हैं।

जनकारी के मुताबिक, होली की सुबह एक लड़के ने बाइक पर जा रहे कुछ लड़कों पर पानी से भरा गुब्बारा फेंक दिया था। इस पर बाइक पर जा रहे लड़कों को गुस्सा आ गया। उन्होंने गुब्बारा फेंकने वाले को घर से निकालकर पीटना शुरू कर दिया। यह सब आशीष के पड़ोस में ही हो रहा था। हंगामा देखकर वह घर से निकला और उसने मार-पिटाई कर रहे लड़कों को भगा दिया। वे लड़के आशीष को अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले भी गए थे।

फिर जब शाम को आशीष जिम से वापस आ रहा था तब उन लड़कों ने उसे देख लिया। उन्होंने अपने और दोस्तों को एकत्रित करके 7-8 बाइक जुटा ली और फिर एकसाथ आशीष का पीछा किया। कुछ आगे जाकर उन्होंने आशीष पर हमला बोल दिया। आशीष कुछ देर तक अपना बचाव करता रहा, लेकिन खून निकलने की वजह से आखिर में बेहोश होकर गिर गया। जानकारी के मुताबिक, हमला करने वालों में से कुछ को भी चोटें आई है।

घायल आशीष को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां उसकी सर्जरी होगी। परिवार ने पुलिस में शिकायत कर दी है। उन्होंने एक शख्स पर आरोप लगाया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

संत सदानंद महाराज ने किया सेवा भारती संस्थान का दौरा, सौंपी राहत सामग्री

मनमोहन से बेहतर प्रधानमंत्री साबित हुए मोदी: ET रीडर्स पोल

Jeewan Aadhar Editor Desk

12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी, यहां पर क्लिक करें जानें अपना रिजल्ट

Jeewan Aadhar Editor Desk