दुनिया देश

पाकिस्तान के लाहौर में शान से लहराया तिरंगा


नई दिल्ली

पाकिस्तान के लाहौर में तिरंगा फहराता मिलने से पाक नागरिक काफी हैरान हो गए। हैरान हो भी क्यों ना, पाकिस्तान के जमीन पर तिरंगा लहरा भी बड़ी शान रहा थ। दरअसल, चीन के प्रभुत्व वाले शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) में भारत और पाकिस्तान के शामिल होने को लेकर बीजिंग में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दोनों देशों की झांकियां सजाई गई। इस दौरान आयोजकों ने पाकिस्तान की झांकी में लालकिला और उस पर लहराता तिरंगे को दर्शाया, जिसके चलते बवाल मच गया।
एनडीटीवी के मुताबिक पाकिस्तानी झांकी में लालकिला को लाहौर के शालीमार गार्डेन के रूप में दिखाया गया। इस कार्यक्रम में चीन के विदेश मंत्री वांग यी, चीन में भारतीय राजनयिक विजय गोखले के साथ ही पाकिस्तान के राजदूत मसूद खालिद समेत SCO के अन्य सदस्य शामिल रहे। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय राजदूत और पाकिस्तानी राजदूत दोनों ने ही आयोजकों को उनकी गलती से अवगत कराया।
इसके बाद sco के अधिकारियों ने इस गलती पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि वे झांकियों में इस्तेमाल तस्वीरों की जांच नहीं की थी। बीजिंग में आयोजित यह पहला ऐसा आयोजन है, जिसमें भारत और पाकिस्तान एक साथ शिरकत कर रहे हैं। अब बृहस्पतिवार को SCO के मुख्यालय पर भारतीय तिरंगे और पाकिस्तानी झंडे को लहराया जाएगा। इस दौरान भारतीय राजदूत गोखले और पाकिस्तानी राजदूत खालिद ड्रम बजाएंगे। मालूम हो कि कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित समिट में भारत और पाकिस्तान को sco का पूर्णकालिक सदस्य बनाया गया था। इससे पहले चीन, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान ही इसके सदस्य देश थे।

Related posts

SBI में आज से पैसा निकालो या जमा करवाओं लगेगा टैक्स

राफेल डील पर मोदी सरकार को झटका, SC दोबारा सुनवाई को तैयार

Jeewan Aadhar Editor Desk

ओडिशा में आया तूफान, पेड़—बिजली के पोल उखड़े, कई स्थानों पर अलर्ट