देश

लेफ्ट को मात देने वाले बिप्लब देब होंगे त्रिपुरा के CM, जिष्णु देव वर्मा बनेंगे उपमुख्यमंत्री

अगरतला,
त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुन लिया है। जीत में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब देब राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को हुई बैठक में उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। उनके अलावा जिष्णु देव वर्मा राज्य के उपमुख्यमंत्री होंगे।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

आपको बता दें कि बीजेपी आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। पार्टी की ओर से नितिन गडकरी को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा गया था, जिसके बाद बिप्लब देब को विधायक दल का नेता चुना गया।

नई सरकार 9 मार्च को स्वामी विवेकानंद मैदान में शपथ लेगी। बीजेपी कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में है, शपथ समारोह में कई बीजेपी राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे। त्रिपुरा में 59 सीटों के लिए चुनाव हुए जिनमें से 35 पर भाजपा और आठ सीटों पर उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा( आईपीएफटी) के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पिकनिक मनाने गए 5 दोस्तों में से 3 की डूबने से मौत

Jeewan Aadhar Editor Desk

निर्भया को मिला इंसाफ, चारों को दी गई फांसी

डॉ. बीआर अंबेडकर ब्राह्मण थे,कृष्ण भगवान थे ओबीसी—गुजरात विधानसभा स्पीकर