हिसार

सेक्टर 1/4 में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या

हिसार,
सेक्टर 1/4 में एक युवक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस अभी मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की गुत्थी वो जल्द से जल्द सुलझा सके।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 1/4 में कोठी नंबर 430 में एक युवक का लहुलुहान शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय शिवा पुत्र रमेश कुमार के रुप में हुई है। शिवा 12 क्वार्टर रोड का निवासी है। शिवा की हत्या सिर में तेजधार हथियार से हमला करके की गई है।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

पुलिस फिलहाल जांच कर रही है कि शिवा यहां क्यों और किससे मिलने आया था। साथ ही घटना के समय आसपास सक्रिय मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस शनिवार को शिवा के शव का पोस्टमार्टम करवायेगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

टिड्डी दल से बचाव के लिए जिला, उपमंडल व ग्राम स्तरीय कमेटियां गठित : उपायुक्त

प्रदीप बुधवार सर्वसम्मति से प्रदेशाध्यक्ष व प्रदीप रोहिल्ला महासचिव निर्वाचित

डिप्लोमा इंजिनियरिंग व डिप्लोमा फार्मेसी कोर्स की ऑनलाइल दाखिला प्रक्रिया अब 19 तक