हिसार

जैन भवन में विष्णु को महिला मंडल ने किया सम्मानित

आदमपुर (अग्रवाल)
माडल टाऊन स्थित जैन भवन में महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की सदस्यों ने मंगलाचरण के साथ किया। बरखा जैन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला अब अबला नहीं बल्कि सबला बन चुकी हैं। इसलिए महिलाओं को अब अपने अधिकारों के लिए लडऩा चाहिए और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करना चाहिए तभी उन्हें अपना अधिकार और सम्मान मिलेगा। आज नारी शक्ति एक बड़ी शक्ति है जिसके आगे अच्छे-अच्छे लोगों ने हार मानी है इसलिए महिलाओं को अब डरने की नहीं बल्कि सजग और जागरूक होने की जरूरत है।

टीम वर्क के बल पर महज 10 रुपए में शुरु करे बिजनेस..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

योगिता जैन ने कहा कि अब भी महिलाओं में शिक्षा का आभाव है जिसकी वजह से जनप्रतिनिधि महिलाएं अपने सारे काम अपने पति और परिवार के लोगों से करवाती हैं वह खुद आगे नहीं आती लेकिन अब उनको आगे आना होगा। वहीं इस दौरान अच्छा काम करने वाली महिलाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विष्णु खत्री को महिला मंडल की ओर से स्मृति चिन्ह व प्रमाण देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिनाक्षी जैन, उमा गोयल, कांता जैन, सरोज, निधि जैन, बरखा, योगिता, उर्मिल आदि मौजूद रहे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

खासा महाजन में घर में चाय बनाते समय हुआ सिलेंडर लीक, युवक की दर्दनाक मौत

अंहकार रहित जीवन जीने की कला सिखाती है भागवत: बालमुकुंद

आईटीआई के अनुदेशको ने भूख हड़ताल की शुरु