पंजाब

मानव तस्करी मामले में सिंगर दलेर मेहंदी दोषी, 2 साल की सजा

पटियाला (अनूप गोयल)
पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को मानव तस्करी का दोषी ठहराया है। दलेर मेहंदी को दो साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी अदालत ने दोषी ठहराया है। अदालत उन्हें दो वर्ष की सजा के साथ ही दो हजार रुपये का जुर्माना भी किया। हालांकि कुछ ही देर में मेहंदी को जमानत मिल गई।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जानकारी के मुताबिक दलेर और उनके भाई को अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का दोषी पाया गया। ये दोनों लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश लेकर चले जाते थे।

इसके लिए लोगों से पैसे लिए जाते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998 और 1999 के दौरान इन दोनों भाइयों ने 10 लोगों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाया था।

दलेर मेहंदी और अन्य के खिलाफ 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनके खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। दलेर ने 1998 और 1999 में अमेरिका में शो किए थे। अपने क्रू के 10 सदस्यों को उन्होंने अमेरिका में ही छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन लोगों से पैसे भी लिए गए थे। इसी दौरान एक ऐक्ट्रेस के साथ अमेरिका की यात्रा पर गए दिलेर ने क्रू मेंबर्स की तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को में छोड़ दिया था।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

सरपंच ने खोदी नींव..जमीन से निकले हैंड ग्रेनेड और कारतूस

किडनैप कर रेलवे ट्रैक पर बांधा, 2 ट्रैन गुजरने पर सही—सलामत बचा युवक

Jeewan Aadhar Editor Desk

डांसर का खुलासा—सहेली ने नशे की लत में बेच दी 5 साल की बेटी