पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से दिया इस्तीफा

चंडीगढ़,
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया। वे पंजाब मंत्रिमंडल गठन को लेकर नाराज चल रहे थे। सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपने इस्तीफे की चिट्ठी भेजी है। अपने इस्तीफे में सिद्धू ने लिखा- पंजाब के भविष्य से समझौता नहीं कर सकता। समझौता करने से इंसान का चरित्र खत्म होता है। मैं कांग्रेस के लिए काम करता रहूंगा।

नवजोत सिंह सिद्धू को 18 जुलाई को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। उनकी अगुवाई में पंजाब कांग्रेस में हुई बगावत के नतीजे के तौर पर 18 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद, 20 सितंबर को चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, उनके मंत्रिमंडल में अपनी राय को तरजीह न मिलने से नवजोत सिंह सिद्धू नाराज बताए जा रहे थे।

Related posts

CBI ने दी क्लीन चिट, SIT ने खोला राज, डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों पर गुरुद्वारा साहिब से पावन स्वरुप चोरी करने का आरोप

सरकार और इंसान की अनदेखी का खमियाजा भुगत रहे है जीव, देशी गाय की बची महज 8 नश्ल

बहु की प्रताड़ना से परेशान सास ने फांसी लगाकर की आत्महत्या