हरियाणा

अशोक तंवर से राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा—चर्चाएं हुई गर्म

नई दिल्ली,
उत्तरप्रदेश के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर के बाद हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी अपना इस्तीफा दे सकते है। राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन को पूरी तरह से बदलने जा रहे है। इसको लेकर उन्होंने आने वाले सालों में जिन—जिन प्रदेशों में चुनाव होने है, उनमें अभी से बड़े स्तर पर फेरबदल करने का मन बना लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में भी राहुल गांधी अभी से चुनावी तैयारी करने का मन बना रहे है। इसके चलते उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर से पद से त्यागपत्र देने को कहा है। चर्चाएं है कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी से मुलाकात करके अशोक तंवर अपने पद से इस्तीफा दे सकते है।
अशोक तंवर राहुल गांधी के सबसे ज्यादा विश्वासपात्रों में माने जाते है। इसलिए कहा जा रहा है कि वे बिना कोई सवाल उठाए राहुल गांधी को इस्तीफा सौंप देंगे। माना जा रहा है कि अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष पद पर रहते हुए काफी मेहनत कर रहे है। वे पूरे हरियाणा में पार्टी की पकड़ ग्रास रुट पर मजबूत करने के पूरा—पूरा प्रयास कर रहे है लेकिन वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को अपने साथ लाने में कामयाब नहीं हो पाए है। इसका खमियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

पूरे परिवार को मारकर व्यापारी ने किया सुसाइड

Jeewan Aadhar Editor Desk

लड़कियों से छेड़खानी : पंचायत ने लिया ठोस निर्णय

ये डाक्टर है कसाई..महज 25 हजार रुपए में करता था कत्ल!