राशिफल

राशिफल: 23 मार्च 2018, शुक्रवार

मेष (Aries): खर्च की चिंता से मन अशांत रह सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। घर के अतिरिक्त बाहर का खाना-पीना संभव हो तो टालें। ऑफिस में स्त्री सहकर्मियों से आपको लाभ होगा। मन में नकारात्मक एवं उदासीन विचार न आने दीजिएगा।
वृष (Taurus): आपके लिए कार्य के प्रति एकाग्र होना सरल रहेगा। धन लाभ की संभावना है एवं धन सम्बंधी विषयों को सुनियोजित करना भी संभव है। परिजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। अपने बढ़े हुए आत्मविश्वास का आप स्वयं अनुभव करेंगे।
मिथुन (Gemini): आपकी बात-चीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना से संभलना अनिवार्य है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। मानसिक चिंता के कारण मन व्यग्र रहेगा। अनुचित कार्यो में शक्ति का व्यय होगा।
कर्क (Cancer): आपका दिन आनंद व उल्लास में बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा व आय के स्रोतों में बढ़ोतरी हो सकती है। मित्रों से हुई मुलाकात से आनंद का अहसास होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह के योग अच्छे हैं। शारीरिक एवं मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo): आपके दृढ़ मनोबल एवं भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो पाएगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती है। पदोन्नति संभवतः है। पिता की संपत्ति से लाभ होगा। सरकार के साथ धन का व्यवहार सफल रहेगा।
कन्या (Virgo): आपका दिन बहुत शुभ है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। विदेश जाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद होगा। भाई-बहनों से आर्थिक रूप से लाभ होगा।

तुला (Libra): वाणी पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों, क्रोध एवं कामवृत्तियों से दूर रहें। नए संबंध अनिष्टकारक हो सकते हैं, संभलकर चलें। आर्थिक संकट आ सकता है। ईश्वर की आराधना एवं आध्यात्मिकता आपके मनको शांति प्रदान कर सकती है।
वृश्चिक (Scorpio): आमोद-प्रमोद में खोए रह सकते हैं ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। किसी मनोरंजन स्थल या पर्यटनस्थल पर जाने से मन अतिप्रसन्न होगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। मित्रों-स्वजनों के साथ घूमना-फिरना आनंददायक हो सकता है।
धनु (Sagittarius): गणेशजी को यह महसूस होता है कि आज का दिन आपके लिए हर्षोल्लास का रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यवसाय के मामले में दिन लाभदायी रहेगा।
मकर (Capricorn): निर्णय क्षमता में कमी आएगी, चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है व उनके आरोग्य की चिंता रहेगी।
कुंभ (Aquarius): आज आयोजित हर कार्य अच्छी तरह से संपन्न होंगे। सौंदर्य प्रसाधन के मामले में महिलाओं का धन खर्च होगा। जमीन-मकान-वाहन आदि के कागजातों के मामले में सावधान रहिएगा।

मीन (Pisces): आवश्यक निर्णयों के लिए आज का दिन उत्तम है। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी पर्यटन स्थल की सैर से मन अति प्रसन्न रहेगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

अपना बिजनेस आरंभ करे..महज 60 रुपए लगाकर आप टीम वर्क के बल पर लाखों रुपए का बिजनेस करने के साथ—साथ कार सहित पाए आकर्षक उपहार..ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

10 जून 2019 : जानें सोमवार का राशिफल

24 May 2025 Ka Rashifal : आज आयुष्मान व सौभाग्य योग में चमकेगी 5 राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल

29 April 2025 Ka Rashifal : आज सर्वार्थ सिद्धि योग में हनुमंत कृपा से इन 5 राशियों मिलेगा पैसा, बिजनस में खूब होगी कमाई, जानें 12 राशियों का राशिफल