हिसार

महिलाओं का सम्मान न कर सके, उसे सत्ता में रहने का हक नहीं-नैना चौटाला

आदमपुर (अग्रवाल)
मनोहर लाल खट्टर सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है और हर दिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। प्रदेश में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। यह आह्वान डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला ने किया। वे शुक्रवार को आदमपुर हलके के गांव कालीरावण में आयोजित हरी चुनरी की चौपाल में बतौर मुख्य वक्ता महिलाओं को संबोधित कर रही थी। यहां पहुंचने पर हलके की महिला विंग की प्रधान कृष्णा भाटी ने नैना चौटाला और शीला भ्याण सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।

विधायक नैना चौटाला का स्वागत करते महिला विंग अध्यक्ष कृष्णा भाटी (फोटो अशोक कथूरियां)

इनेलो विधायक ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध, हत्या, बलात्कार, अपहरण और छेड़छाड़ की घटनाओं के आंकड़ों में बढ़ौतरी हो रही है और हरियाणा में महिला अपराध के मामले में देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े खट्टर सरकार के आंकड़ों के दावों की पोल खोल रहे हैं और महिलाएं प्रदेश में पूरी तरह से असुरक्षित माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रियों की केवल बयानबाजी करने से अपराधों पर अकुंश नहीं लगाया जा सकता, बल्कि सरकार को महिला विरूद्ध अपराधों को रोकने के लिए कठोर कदम तुरंत उठाने चाहिए।
महिलाओं को सम्बोधित करते विधायक नैना चौटाला (फोटो अशोक कथूरियां)

उन्होंने कहा कि आदमपुर हलका विकास, रोजगार के मामले में पूरी तरह से पिछड़ा हुआ है। किसानों को सिंचाई के लिए न तो पानी मिल रहा है और न ही बिजली। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में इनेलो की सरकार बनाने के लिए आदमपुर हलके से इनेलो प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ता मेहनत करें। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर आदमपुर हलके की कायाकल्प हो जाएगी और युवाओं को रोजगार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो के सत्ता में आने पर वृद्धावस्था, विकलांग और विधवा पेंशन अढ़ाई हजार रूपये प्रतिमाह दी जाएगी, बिजली के बिल आधे माफ होंगे वहीं खेतों में टयूबलवेल के बिल पूरी तरह से माफ किए जाएंगे, हर घर में रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा तथा गरीब की बेटी के लिए 5 लाख रूपये कन्यादान दिया जाएगा।

समारोह में खेल में नाम कमाने वाली लडक़ी प्रीति झाजडिय़ा को नैना चौटाला ने स्वागत किया। मंच संचालन जुगलान की सरपंच ज्योति समोता ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायिका सरोज मोर, राजबाला सहारण, जाखोद की सरपंच पूनम माचरा, सुमन गढ़वाल, कमला सिवाच, बिमला सिवाच, शकुंतला सिवाच, गायत्री बालसंमद, सरोज, दुर्गा देवी, मायादेवी, मंजू, तारामणि, अनीता देवी, सावित्री देवी, निर्मला रेढू, प्रसन्नी देवी, सुरेंद्र कौर खर्ब, ललिता टांक सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। समारोह में जिला प्रधान राजेंद्र लितानी, विधायक अनूप धानक, हलका प्रधान भागीरथ नंबरदार, रमेश गोदारा, राजेश गोदारा, पार्षद रामप्रसाद गढवाल, सिद्धार्थ गोदारा सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ (फोटो अशोक कथूरियां)

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

अमावस्या पर हरिद्वार बस यात्रा 28 को

Jeewan Aadhar Editor Desk

किसान की खड़ी फसल पर प्रशासन ने चलाया ट्रैक्टर

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 फरवरी 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम

Jeewan Aadhar Editor Desk