हिसार

रैली का प्रचार देख बौखलाए सभी दल, हुड्डा अभिमन्यु व विज कर रहे अनाप-शनाप बयानबाजी : जयहिंद

हिसार,
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा है की 25 मार्च को हिसार में होने वाली हरियाणा बचाओ रैली प्रदेश की व्यवस्था परिवरतन में अहम् भूमिका निभाएगी।
रैली की सफलता के लिए प्रदेश में जनसम्पर्क अभियान के दो चरण पूरे करने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि जनसम्पर्क अभियान के दौरान लोगों का भरपूर समर्थन मिला है। आप की रैली भाजपा की जींद रैली से बड़ी होगी। रैली में धनबल और बाहुबल के बगैर ही लोग अपने साधनों से शामिल होंगे। नवीन जयहिंद ने कहा की रैली में आने वाले लोगो तथा शहर वासियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्थान पर पार्टी के वालंटियर तैनात किये जाएंगे। उन्होंने बताया की हिसार शहर के पांचों प्रवेश मार्गों पर बाहर से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए न केवल वालंटियर तैनात किये जायेंगे बल्कि वाहनों की वीडियोग्राफी भी होगी।

जयहिंद ने बताया की करीब 200 वालंटियर मंच के चारों तरफ, 200 वालंटियर डी में, 100 वालंटियर ट्रैफिक प्रबंधन में, 100 वालंटियर पार्किंग प्रबन्धन में, 200 वालंटियर पानी पिलाने की सेवा में तथा 100 मुख्य वालंटियर ओवर आल प्रबंधों को देखेंगे। नवीन जयहिंद ने कहा की रैली के प्रचार से हरियाणा के तमाम विपक्षी दल व सत्ता पक्ष बौखला चूका है जिसके चलते अनिल विज, कैप्टेन अभिमन्यु और पूर्व मुख मंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा आये दिन अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे है वही सरकार ने एक साजिश के तहत पंचकूला, हिसार, जींद, कैथल, रोहतक आदि में हमारे बैनर-होर्डिंग भी उतरवाए हैं। पंचकूला में तो बाकायदा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस तक दर्ज किया गया है 7 इसके बावजूद रैली में हरियाणा की जनता रैली में पहुंच कर तमाम विरोधियों के मुहतोड़ जवाब देगी 7 जितने लोग अमित शाह की रैली में आये थे उतने तो 25 मार्च को हिसार की सडकों पर होंगे।
1 करोड़ से जायदा लोग सोशल मिडिया पर लाइव देखेंगे रैली
आम आदमी पार्टी द्वारा हिसार में आयोजित की जा रही हरियाणा बचाओ रैली को फेसबुक, ट्वीटर आदि पर लाइव दिखाया जायेगा। पार्टी के सोशल मिडिया टीम के प्रभारी कुलदीप कादयान व सुधीर यादव ने बताया कि यह रैली आम आदमी पार्टी के फेसबुक पेज पर लाइव की जाएगी जिसमे करीब 33 लाख 50 हजार लोग जुड़े हुए है इसके आलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के फेसबुक पेज पर भी यह रैली लाइव दिखाई जाएगी 7 इसमें 72 लाख लोग जुड़े हुए है 7 कुलदीप कादयान ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सोशल मिडिया टीम के 1000 वालंटियर ने हिसार में मोर्चा सम्भाल लिया है 7
एक लाख का दावा करके आठ हजार नहीं आएंगे
एक सवाल के जवाब में नवीन जयहिंद ने कहा की रैली में भीड़ जुटाने के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने बगैर साधनों तथा बगैर धनबल के मेहनत की है। हम भाजपा की तरह एक लाख का दावा करके आठ हजार की भीड़ नहीं जुटाएंगे। जो लोग आयेगे वह सबके सामने होने।
मंच पर नहीं बैठेंगे नेताओं के परिवार
नवीन जयहिंद ने हिसार जिले के एक कांग्रेसी नेता की तरफ इशारा करते हुए कहा की आम आदमी पार्टी की रैली में नेताओं का परिवार भी आम लोगो के साथ जमीन पर बैठेगा फिर चाहे वह केजरीवाल का परिवार हो या नवीन जयहिंद का परिवार हो।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भगवान के नाम अनेक हैं लेकिन परमात्मा एक: स्वामी सदानंद महाराज

Jeewan Aadhar Editor Desk

कुष्ठ रोग का इलाज संभव, रोगी से न करें भेदभाव : डा. कौशल वर्मा

जस्टिस फॉर गुडिया : शोकसभा में गुड़िया को श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ी भीड़

Jeewan Aadhar Editor Desk