हिसार

किसान की खड़ी फसल पर प्रशासन ने चलाया ट्रैक्टर

आदमपुर (अग्रवाल)
ढाणी मोहब्बतपुर के किसान ने कानूनगो और पटवारी पर खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर कार्यवाही करने की मांग की है। सी.एम. विंडो पर दी गई शिकायत में किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि 10 फरवरी को कानूनगो सुरेंंद्र सिंह और पटवारी अश्वनी पुलिस को लेकर आए और 4 एकड़ गेहूं और 1 एकड़ चने की फसल में ट्रैक्टर चला दिया। इससे पहले उनको कोई नोटिस और सूचना नही दी गई। करीब 2 माह पहले हिसार मंडल आयुक्त से मिले थे जिसके बाद आयुक्त ने खड़ी फसल में ट्रैक्टर न चलाने की बात कहते हुए फसल कटने के बाद रास्ता बनाने को कहा था। जिस जगह पर पर रास्ता निकाला जा रहा है उस जगह 4 एकड़ में गेहूं और 1 एक एकड़ में चने की खड़ी फसल लगी हुई थी। इस संबंध में कानूनगो सुरेंद्र सिंह ने बताया कि तकसीम के बाद रास्ता लगाया गया था। जिसके बाद 2 बार रास्ता खुलवा दिया था। रास्ते लगाने के बाद वो जगह पंचायत के अधीन आ जाती है। पंचायत के रास्ते में किसान ने जानबूझ कर फसल बोई है। रास्ते वाली जमीन किसान की नही है।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

आशा वर्करों ने सिविल हॉस्पिटल में धरना देकर की नारेबाजी

पापा ने निगला जहर…मासूम बेटी ने बुलाई एंबुलेंस, करवाया अस्पताल में भर्ती…लेकिन नहीं बचा पाई पापा को

आऊटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत लगे पुराने ठेका कर्मियों को नौकरी पर वापस लिया जाए : सकसं