देश

मोहम्मद शमी की कार का एक्सीडेंट, सिर में आए टांके, बाल-बाल बची आंख

देहरादून,
पत्नी के आरोपों से विवादों में चल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। शमी की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें उनके सिर पर चोट आई है।

शमी के साथ ये हादसा देहरादून में आज सुबह करीब 6 बजे उस वक्त हुआ, जब वह प्रैक्टिस के लिए जा रहे थे। दरअसल, आईपीएल की तैयारी के लिए आजकल वो देहरादून में हैं, और यहां की अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस कर रहे हैं। रविवार सुबह भी शमी अपनी कार से स्टेडियम के लिए निकले। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

हादसे में शमी की दाहिनी आंख के ऊपर चोट आई है। जिसमें 3-4 टांके लगाए गए हैं। हादसे के बाद उन्हें सीएमआई अस्पताल ले जाया गया था। जहां सर्जन डॉ तरुण जैन ने उनका इलाज किया। शमी की हालत सामान्य बताई जा रही है और फिलहाल वो देहरादून में ही आराम कर रहे हैं।

पत्नी के आरोपों से हुआ विवाद

पिछले कुछ दिनों से शमी पर जैसे मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। इससे पहले उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर दूसरी महिलाओं से शारीरिक संबंध होने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। हसीन ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है। हसीन जहां के इन गंभीर इल्जामों के बाद पहले बीसीसीआई ने उनका सालाना कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया था। हालांकि, बाद में बोर्ड ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए बी-ग्रेड में रखा। जिसके बाद अब शमी के आईपीएल में खेलने का रास्ता भी साफ हो गया है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

IS के निशाने पर कुंभ मेला, अमेरिका जैसा लोन वुल्फ अटैक करने की दी धमकी

Jeewan Aadhar Editor Desk

कर्नाटक में भाजपा : जानिए बड़े नेताओं का हाल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी सीट पर पिछड़े

कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, गुजरात की मतगणना में दखल देने से किया इनकार

Jeewan Aadhar Editor Desk