राशिफल

राशिफल: 02 अप्रैल 2018, सोमवार

मेष (Aries): आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। प्रवास आर्थिक लाभ और वाहन सुख की संभावना है। वाद-विवाद से दूर रहना हितकर है।

वृष (Taurus): आपका दिन शुभफलदायक साबित होगा। निर्धारित कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। अधूरे कार्य भी पूरे कर पाएंगे। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। ननिहाल पक्ष की ओर से आनंदपूर्ण समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन (Gemini): वाद-विवाद या चर्चाओं में गहरे न उतरना आपके हित में रहेगा। स्त्री मित्रों द्वारा खर्च या नुकसान होने की संभावना है। पेट सम्बंधी बीमारियों से तकलीफ होगी। नए कार्य की शुरुआत और प्रवास न करने के लिए गणेशजी कहते हैं।

कर्क (Cancer): शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ्य नरम महसूस करेंगे। स्त्री मित्रों के साथ मनमुटाव और तकरार होने की आशंका है। समय से भोजन मिलने में दिक्कत आएगी। धन खर्च तथा अपयश मिलने का योग है।

सिंह (Leo): प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। भाई- बहनों के साथ मिलकर घर पर कोई आयोजन कर सकते हैं। मित्रों, स्नेहीजनों के साथ यात्रा करने का योग है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। अचानक भाग्य वृद्धि का अवसर गणेशजी देखते हैं।

कन्या (Virgo): परिवार में आज आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। मौज-शौक के साधनों के पीछे खर्च होगा।

तुला (Libra): अपनी कला को निखारने का अवसर मिल सकता है। शारीरिक, मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में दोस्तों तथा परिजनों के साथ भाग लेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सुंदर भोजन वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक (Scorpio): आमोद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान हो सकते हैं। मानहानि और धनहानि की आशंका रहेगी। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा।

धनु (Sagittarius): आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है।

मकर (Capricorn): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ होने का गणेशजी संकेत देते हैं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ (Aquarius): परिवार में हर्षोल्लास का वातावारण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। रोजगार में सफलता मिलने से अच्छे धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मीन (Pisces): स्वास्थ्य के सम्बंध में विशेष ध्यान देने के लिए गणेशजी कहते हैं। अचानक धन खर्च होगा। अन्य कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता का अनुभव करना पड़ेगा। संभलकर बोलें। आकस्मिक धन लाभ से आनंद मिलेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

13 February 2024 Ka Rashifal: आज 5 राशि के जातक होंगे मालामाल, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

15 July 2025 Ka Rashifal : आज सावन मास में मंगला गौरी के व्रत में बनेगा सौभाग्य योग, मेष,कर्क और तुला सहित 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल

5 अप्रैल 2022: जानें मंगलवार का राशिफल