राशिफल

9 मार्च 2021 : जानें मंगलवार का राशिफल

मेष
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में घुली हुई कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, जिससे आपके काम बनते नजर आ रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज शाम के समय बहुत लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरे होने की भरपूर संभावनाएं दिख रही हैं। रात्रि का समय आज आप अपने प्रियजनों के साथ भेंट वार्ता में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को और बढ़ाने की आवश्यकता है।

वृष
आज के दिन आपको संतोष और शांति से लोगों से अपने काम निकालने होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफलता की ओर बढ़ेंगे। आपकी नौकरी में आज आप को पद व प्रतिष्ठा मिलने की बहुत संभावना है। जीवनसाथी आज आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा, जिससे मन में प्रेम का भाव रहेगा। रात्रि का समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन
आज के दिन आपको ध्यान रखना होगा क्योंकि आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए ध्यान रखें। पारिवारिक बिजनेस में आज आपके मित्रों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी, जिससे भविष्य में आपको भरपूर लाभ होंगे। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें आशातीत सफलता मिलेगी, जिसेसे आपके मन में हर्ष रहेगा। रात्रि के समय आज किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क
आज यदि आपको अपने बिजनेस के लिए कोई यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी से आज प्यार भरी बातें होंगी। आज शाम के समय किसी प्रिय व्यक्ति के दर्शन हो सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। आपकी माता जी से आज आपकी थोड़ी बहसबाजी हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

सिंह
आज आपको अपनी नौकरी व व्यवसाय में वाणी की सौम्यता के चलते विशेष सम्मान मिलेगा, जिससे आपके शत्रुओं को कष्ट होगा, लेकिन आपको उनकी परवाह करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह आपका पराक्रम देखकर ही नष्ट हो जाएंगे। विद्यार्थियों के शिक्षा और कर्तव्य के क्षेत्र में किए गए कार्य विशेष रूप से सफल रहेंगे। आज आपको कुछ अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन ध्यान रखें। आपको नेत्र विकार होने की संभावना है। आय के नए-नए स्रोत आज आपको प्राप्त होंगे। आज शाम के समय पड़ोसी से कोई वाद-विवाद हो सकता है।

कन्या
आज आप किसी सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रम पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी। रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान को धर्म-कर्म के कार्य करते देख, आज मन में खुशी होगी। दोपहर के समय किसी कानूनी वाद विवाद या मुकदमे में जीत आपकी खुशी का कारण बन सकती है। आज आप अपने कार्यकाल में किसी महिला की सहायता कर सकते हैं।

तुला
आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। इससे आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। घर व परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ी हुई दिखेंगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा। उसके आने से कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की बड़ी समस्या भी समाप्त होगी। प्रेम प्रसंग प्रबल होंगे। आज आपको अपनी माता जी के भविष्य की चिंता सता सकती है। आज शाम के समय पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।

वृश्चिक
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ खराब संकेत ला रहा है। आज आपको कुछ आंतरिक विकार परेशान कर सकते हैं। अपनी सेहत को लेकर आज आप हेल्थ चेकअप कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा लेने में व्यतीत करेंगे। शारीरिक कष्ट के कारण भी आपका चलना फिरना अधिक होगा। आराम पर ध्यान देना होगा। आपके भाई की सलाह परिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी।

धनु
धन के मामले में आज आपका दिन बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष से भी पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आज आपके पारिवारिक बिजनेस में भी आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। आज शाम से लेकर रात तक आपको सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन साथी से आज कोई नोकझोंक हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।

मकर
आज आपको अपनी माता व पिता का विशेष ध्यान रखना होगा। पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलती दिख रही है। शाम के समय आज किसी वाद विवाद में ना फंसे, नहीं तो यह विवाद कानूनी हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में अधिकारियों व कर्मचारियों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुंभ
आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके खर्चों पर लगाम लगेगा। साथ ही लाभ के नये अवसर भी आपको मिलेंगे। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। ऑफिस के कामों को समय से पूरा करने पर आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी- कभी ही होती है।

मीन
दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। आज अपने ससुराल पक्ष से कोई भी लेनदेन ना करें, नहीं तो संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा का पुण्य कार्यों पर कुछ खर्चा हो सकता है। यात्रा से सावधान रहें। कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने का खतरा मंडरा रहा है। आज का दिन पुत्र व पुत्री की चिंता के कामों में व्यतीत होगा।

Related posts

2 अप्रैल 2020 : जानें गुरुवार का राशिफल

25 अप्रैल 2019 : जानें वीरवार का रा​शिफल

13 अक्टूबर 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल