राशिफल

राशिफल: 04 अप्रैल 2018, बुधवार

मेष (Aries): आज अध्यात्म की ओर आपका अधिक ध्यान रहेगा। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। बोलने पर संयम रखें, वाद-विवाद में न फंसे। शत्रु हानि कर सकते हैं। नए कार्य की शुरुआत न करें।
वृष (Taurus): तन-मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और कीर्ति मिलेगी। व्यापारी व्यापार में विकास कर सकेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। अचानक धनलाभ और विदेश से समाचार मिलेगा।
मिथुन (Gemini): परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। बातचीत के दौरान क्रोध पर काबू रखें और वाणी संयमित रखने से मनमुटाव होने का अवसर नहीं आएगा। धन की प्राप्ति होगी। आवश्यक खर्च होंगे।
कर्क (Cancer): अचानक धनखर्च होने की संभावना है। प्रिय जनों के बीच वाद-विवाद होने से खटास आ सकती है। नए कार्य की शुरुआत या यात्रा न करें। परिजनों को आपसे असंतोष हो सकता है। मित्रों-स्वजनों से हुई मुलाकात से मन आनंदित हो उठेगा।
सिंह (Leo): माताजी के साथ अनबन हो सकती है या उनकी तबीयत खराब हो सकती है। जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी या उसके दस्तावेज तैयार करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। नकारात्मक विचारों से हताशा उत्पन्न होगी।
कन्या (Virgo): भाई-बहनों के साथ मेलजोल रहेगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मुलाकात होगी। गूढ़ रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षण होगा और उसमें सफलता मिलेगी। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों का डटकर सामना करेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।
तुला (Libra): क्रोधावेश में वाणी पर संयम खोने से परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है। अनावश्यक खर्च होगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है। यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक (Scorpio): परिजनों के साथ खुशी से समय व्यतीत होगा। दोस्तों या स्नेहीजनों की तरफ से आपको उपहार मिलेगा। प्रियजनों के साथ मुलाकात में सफलता मिलेगी। मांगलिक प्रसंग में जाने की संभावना है। धन लाभ और प्रवास का योग है।
धनु (Sagittarius): क्रोध के कारण पारिवारिक सदस्यों तथा अन्य लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपकी वाणी और व्यवहार विवाद हो सकता है। दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य के पीछे धन खर्च हो सकता है। व्यर्थ के कार्यों में आपकी शक्ति खर्च होगी।
मकर (Capricorn): आज का दिन हर क्षेत्र में लाभदायक है। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलना होगा। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात रोमांचक रहेगी। व्यापारियों और नौकरी करने वालों की आय में वृद्धि होगी। गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा।
कुंभ (Aquarius): आजका दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की अप्रसन्नता से मन व्यग्र हो सकता है। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। मानसिक रूप से स्फूर्ति महसूस होगी। प्रमोशन और धन प्राप्ति का योग है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन (Pisces): शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव होगा। कोई भी कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा हो सकती है। ऑफिस में अधिकारीवर्ग के साथ संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। संतान की वजह से चिंतित हो सकते हैं। व्यर्थ में पैसे खर्च होंगे।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

12 दिसम्बर 2020: जानें शनिवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

22 January 2024 Ka Rashifal : आज पूरे दिन रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग, मकर, मीन सहित 4 राशि वालों को होगी धन की प्राप्ति

29 June 2025 Ka Rashifal : आज मालव्य राजयोग व लक्ष्मी योग में मिथुन सहित 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें 12 राशियों का राशिफल