राशिफल

11 October 2025 Ka Rashifal : आज वेशी योग के निर्माण से मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों की होगी आर्थिक स्थिति मजबूत, जानें 12 राशियों का राशिफल

मेष
आज आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे। यदि आप किसी हॉबी कोर्स के बारे में सोच रहे हैं तो आगे बढें आज का दिन लकी रहेगा। अपने साथी को दिखाएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं और एक बुद्धिमान और पूर्ण बातचीत का आनंद लें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे। आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है। आज अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें। गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें। बचपन के स्कूल घूमने जाने का अवसर मिलेगा, आप अपनी सुनहरी यादें ताजा कर पाएंगे।

वृष
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं। आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं। बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। पुश्तैनी कारोबार में अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा। आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें। तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। पुत्री को कोई शैक्षणिक उपलब्धि मिल सकती है। मकान गाड़ी आदि से संबंधित कागजातों को संभाल कर रखें, खोने की संभावना है। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। प्रेम करने वाले रोमांटिक ख़यालों और सपनों की दुनिया में खोए रहेंगे। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। हार्डवेयर कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे। आज वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी किस जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है। विवाह संबंधित जानकारी के लिए किसी ज्योतिष से मिलने की संभावना है। लव अफेयर्स के मामले में आप लकी रहेंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें। किसी के बातों में आकर ऐसी योजना में फंसने से बचें जो आपको स्वयं संदेहास्पद लग रहा हो। होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के व्यापार में कमी होने की आशंका है। प्रभावशाली इंसान की मदद से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगो को गैरकानूनी कामों से दूर रहने जरूरी है। आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं। सहकर्मियों या दोस्तों के साथ यात्रा करने के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं। यह यात्रा आप को अधिक ऊर्जावान और फुर्तीला बना देगी ।

सिंह
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। संतान का जिद्दी रवैया कुछ लोगों की चिंता बढ़ा सकता है। बोरियत से छुटकारा पाने के लिए किसी करीबी के यहां जाना आपको रोमांचित करेगा। प्यार में एकतरफा मोह आपको दिल का दर्द ही देगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आज धन संबंधी भविष्य से जुड़ी योजनाओं को बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में दान आदि देने का अवसर प्राप्त हो तो जरूर दान दे। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। सरकारी अधिकारी अपने काम को लेकर खुश रहेगे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, वरना आज बीमार पड़ सकते हैं। किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है।

कन्या
आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती है। किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों से स्वस्थ बहस तो करें लेकिन वाद-विवाद में न बढ़ें। आज का दिन सिगरेट, या किसी अन्य व्यसन को कम करने के लिए शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है जो आपके पास हो सकता है। सुनिश्चित करें कि, यदि आप आज यात्रा कर रहे हैं, तो आप अपने द्वारा बनाई गई नई यादों पर नज़र रखें। तस्वीरें लें और वीडियो बनाएं।

तुला
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है। आज छोटे व्यापारियों को किसी के बहकावे में आकर किसी से धन का लेनदेन नहीं करना है, नही तो बाद में पछताना पड़ सकता है। आपको कारोबार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा। आपमें से कुछ लोग लोन की आखिरी किश्त चुकाने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें। सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उचित खानपान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है। घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत है।

वृश्चिक
आज आपकी राशि के स्वामी के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। शाम का समय परिवार के साथ पूजा-पाठ में समय व्यतीत होगा। किसी अनजान व्यक्ति से बेवजह विवाद करने से बचें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी आज अपने साथी की यादों में खोए रह सकते हैं। आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से पहले एक बार अच्छे से सोच लेना चाहिए। कार्य क्षेत्र में नई चीजों को सीखने की आपकी जिज्ञासा आपको आगे लेकर जाएगी। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें। कुछ लोगों को गर्मी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है। आज मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं।

धनु
आज के दिन कन्या का आशीर्वाद लें आपके लिए शुभ है। आपके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा। कुछ नए प्रोजेक्ट्स हाथ में आ सकते हैं। आज आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर
आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास अधिक रखें। आज दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी भी बेकार के पछड़े में पड़ने से बचें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आज आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें। नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है। उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।

कुंभ
आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन के मामले में यह समय कुछ और विशेष रहने वाला है। आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए विदेशी स्थानों से आय के उत्तम योग बन रहे हैं। छोटे स्तर पर व्यापार करने को बड़ा लाभ हो सकता है। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे। सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को आज कोई अच्छा समाचार मिल सकती है। मौसम की वजह से आपका स्वास्थ्य आज थोड़ा प्रभावित हो सकता है, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन
आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। अपनी तुलना किसी और के जीवन के साथ करने से परहेज रखना होगा। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। व्यवसायिक परेशानियो का असर घर की सुख-शांति पर ना पड़ने दें। युवा वर्ग को ऑनलाइन प्लेसमेंट की तलाश करनी चाहिए। नौकरी में किसी भी सहयोगी के साथ फालतू बहस में न उलझें। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है। ड्राइव करते समय सतर्क रहें और ओवरस्पीड से बचें।

Shine wih us aloevera gel

https://shinewithus.in/index.php/product/anti-acne-cream/

Related posts

29 सितम्बर 2019 : जानें रविवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

25 मार्च 2019 : जानें सोमवार का (कृष्ण पक्ष की चतुर्थी) राशिफल

13 अक्टूबर 2021 : जानें बुधवार का राशिफल