राशिफल

13 फरवरी 2019 : जानें बुधवार (माघ, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि) का राशिफल

मेष
आज ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा , जिससे आपका दिन बढ़िया रहेगा। घर की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। आप खास काम को अच्छी तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं, आपको उन साधनों को संभालकर रखने की जरूरत है। आपकी कुछ अच्छे लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको मदद के लिये नये लोग आसानी से मिल सकते हैं। बिजनेस में भी तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

वृष
आज आपको कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपको बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आपको दूसरों से पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन हर तरह से बेहतररहेगा। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको कोई तोहफा देंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले सुलझाने में कई लोग आपकी मदद कर सकते हैं। आपका काम समय पर पूरा होसकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। करियर के मामले में आपको सफलता मिल सकती है । सामाजिक कार्य में झुकाव की वजह से कुछ नए लोगों से फ्रैंडशिप हो सकती है। केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं, धन लाभ होंगे।

कर्क
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। लक्ष्मी जी की पूजा करें, आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसमें थोड़ी रुकावट आएगी। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। पैसों में हेर-फेर हो सकता है। उधार लेन-देने के पहले सोच लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। रिश्तों में सुधार लाने की आप कोशिश कर सकते हैं। शाम तक कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए आप मार्केट जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग सेल्स से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिल सकते हैं। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं, आपकी परेशानियाँ दूर होंगी।

कन्या
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी सेहत बेहतर बनी रहेगी। इस राशि के जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ सकती है, जो आप अच्छे से संभाल लेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

तुला
आज घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च हो सकता है। आज आप जहाँ भी जाएंगे, लोगों के बीच आप आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बिताने की जरूरत है, वरना रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। आपको उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो आपका विरोध करते हैं। हो सकता है कि कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है, जिससे दिन यादगार बनेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी समस्या दूर होंगी।

वृश्चिक
आज जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें अचानक मुनाफा मिल सकता है। आप बच्चों के साथ अधिक समय बीता सकते हैं। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी मनपसंद की कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। नई स्टोरी कवर करने के लिये मिल सकती है। आपका करियर नये रूप में उभरेगा। सेहत के मामले में आपको ध्यान देने की जरूरत है, समय निकाल कर मेडिटेशन करने से आपके साथ सब कुछ ठीक बना रहेगा। गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, बच्चों के साथ संबंध बेहतर होंगे।

धनु
आज आप खुद को घरेलू कामकाज में लगाएं रखेंगे। रूका हुआ काम समय पर पूरा कर लेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। अधिकारी आपसे इम्प्रेस होंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उन उम्मीदों पर खड़े भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामलों में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। कारोबार में नए लोगों से कॉन्टैक्ट होंगे। आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। घर के बाहर मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मकर
आज पैसा कमाने का कोई नया जरिया आपके दिमाग में आ सकता है। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रह सकती है। अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है, तो आपको सावधान रहना चाहिए, इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मंदिर में कुछ देर समय बिताएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कुंभ
आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्तों से चल रहा कई दिनों से विवाद आज सुलझ जायेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए आज का दिन बेहतर है। दूसरों की जरूरते आपको आसानी से समझ में आयेगी। शाम को मित्र के साथ घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आपके काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन
आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे| इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लग सकता है। किसी नये काम को शुरू करने में कोई बड़ा डिसीजन लेने से पहले माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

16 जून 2020 : जानें मंगलवार का राशिफल

11 दिसंबर 2019 : जानें बुधवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

9 July 2023 Ka Rashifal : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल