राशिफल

राशिफल: 07 अप्रैल 2018, शनिवार

मेष (Aries): धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-व्यवसाय की जगह या घर में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी।
वृष (Taurus): कार्य विलंब से पूरा होगा। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आ सकते हैं।
मिथुन (Gemini): आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत होगी। मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक और समूह भोजन का आयोजन करेंगे। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है। मन में आनंद व्याप्त रहेगा।
कर्क (Cancer): आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्मचारियों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह (Leo): गणेशजी बताते हैं कि आज के दिन आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय कहा जा सकता है।
कन्या (Virgo): स्वास्थ्य नरम रहेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रह सकता है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
तुला (Libra): भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना हैं। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। भाई-बहनों के साथ सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। गणेशजी की कृपा से आज आप तन-मन से स्वस्थ रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpio): परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। धन लाभ होगा।
धनु (Sagittarius): स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा।
मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाएंगे। बाई आंख में तकलीफ हो सकती है।
कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करना शुभ रहेगा। जीवनसाथी और संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। नौकरी-व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। गणेशजी की कृपा से आय के साधनों में वृद्धि होगी।
मीन (Pisces): नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी। व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे। पिता तथा बुजुर्गवर्ग से लाभ होगा। आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद छाया रहेगा। सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

28 जुलाई 2019 : जानें रविवार का राशिफल

11 सितम्बर 2020 : जानें शुक्रवार का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

27 August 2023 Ka Rashifal : सूर्य देव आज इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, जानें 12 राशियों का राशिफल