रोहतक हरियाणा

हरियाणा में हर व्यापारी का होगा 5 लाख रुपए का बीमा—मनोहर लाल

रोहतक,
मैंने 8 साल व्यापार किया है इसलिए व्यापारियों को होने वाली समस्याएं ज्ञात हैं। इसलिए सरकार दिक्कत और जोखिम खत्म करने के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये बात सूबे के मुखिया मनोहर लाल खाट्टर ने रोहतक में प्रदेश स्तरीय विराट व्यापारी सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। व्यापारियों को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के लिए 5 लाख की बीमा योजना है, जिसमें आधा प्रीमियम व्यापारी कल्याण बोर्ड व सरकार भरेगी। उन्होंने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की 20 साल पुरानी दुकानें आज के रेट में व्यापारियों को दी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुभाकर ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है, हरियाणा सरकार प्रदेश के सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने मंत्रीमंडल में फेरबदल की संभावनाओं को नकारा है और इनेलो और बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने इनेलो के गठबंधन को राजनीतिक हथकंडा बताया और कहा कि इनेलो यह गठबंधन अपना वजूद बचाने के प्रयास में कर रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार व्यापारियों की हर बात सुनने को तैयार है क्योंकि व्यापारी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ और सरकार के हिस्सेदार होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी वर्ग से कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से पहले इंस्पेक्टर राज था जिसे भाजपा सरकार ने खत्म किया है। बाजारों में व्यापारियों से राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोगों द्वारा फिरौती मांगी जाती रही है, लेकिन अब ऐसे लोगों को सरकार जेल में डालने का काम रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ने बताया कि जीएसटी के बाद हुए मूल्यांकन में हरियाणा की स्थिति अच्छी रही है। हरियाणा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें रैंक पर था पर अब दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन आयोग में हुए भ्रष्टाचार घोटाले पर बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार बीबीसी सरकार थी, अब हमारी सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती गिरोह में पैसा लेने वाले गिरोह को अभी पकड़ा है, इन पर कार्रवाई करने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बहुचर्चित अंबाला मनरेगा घोटाला में 4 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के सिफारिश

टैंक का ढक्कन फटा, एक कर्मचार झुलसा

Jeewan Aadhar Editor Desk

रणदीप सिंह सुरजेवाला बोले—अभय चौटाला हरियाणा का गद्दार