रोहतक हरियाणा

बर्बरता हत्या करके सिर काटकर ले गए

रोहतक
रोहतक के ब्राह्मण वास से खिड़वाली रोड पर अज्ञात युवक का शव मिला है। हत्यारों ने शव का सिर काट लिया। सिरकटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।इतना ही नहीं हत्या करने के बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से युवक को जला दिया गया है। इसकारण युवक की शिनाख्त करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना स्थल पर पुलिस व एफ.एस.एल. की टीम जांच कर रही है। प्रथम दृष्टि में लग रहा है कि हत्यारों ने शव की पहचान छुपाने के इरादे से ही सिर काटा है।

Related posts

हरियाणा में पेट्रोल के दाम गिरे

गोली मारकर बस परिचालक की हत्या

सीसवाल धाम : अज्ञातवास के दौरान पांडवों द्वारा बनाया गया शिवालय करता है सबकी मनोकामना पूरी

Jeewan Aadhar Editor Desk