राशिफल

राशिफल: 14 अप्रैल 2018, शनिवार

मेष (Aries): गणेशजी के अनुसार आज आपका दिन अनुकूल है। आज आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद के साथ समय बीतेगा। माता से लाभ होगा।
वृष (Taurus): आपका मन चिंताओं से ग्रस्त हो सकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है एवं आंखों में पीड़ा होने की आशंका है। परिजनों से वाद-विवाद हो सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। दुर्घटना से सावधान रहें।
मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए बहुत लाभप्रद है। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है।
कर्क (Cancer): आज आपके लिए काफी आरामदायक दिन है। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन होने के योग हैं। माता से संबंध सुदृढ़ रहेंगे और आरोग्य अच्छा है।
सिंह (Leo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित हो सकते हैं, जिस वजह से मानसिक अशांति हो सकती है।
कन्या (Virgo): आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन दुख हो सकता है, इसका खास ध्यान रखिएगा। धन का व्यय हो सकता है, संभलकर खर्च करें।
तुला (Libra): आज का आपका दिन आमोद-प्रमोद में रहेगा। आपका मन मित्रों व स्नेहीजनों के साथ खान-पान, सैर-सपाटे एवं प्रेम सम्बंधों की वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। यात्रा पर्यटन का योग है। भोजन सुख भी उत्तम है।

वृश्चिक (Scorpio): आपके गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा।
धनु (Sagittarius): संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल हो सकता है। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी, क्रोध की भावना पर संयम रखें। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।
मकर (Capricorn): आज के दिन आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा नहीं होगा व परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी। शरीर में स्फूर्ति तथा ऊर्जा का अभाव महसूस होगा। निजी सम्बंधियों से मनमुटाव हो सकता है।
कुंभ (Aquarius): आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे, क्योंकि मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से मन में उत्साह का संचार होगा। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी, एवं छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है।
मीन (Pisces): आज योग कुछ इस प्रकार हैं कि किसी के साथ भी तकरार या मनमुटाव होने की आशंका है। खासकर धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वजनों के साथ खटपट होने की आशंका है। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

5 November 2024 Ka Rashifal : आज रवि व अतिगण्ड योग में 6 राशियों को मिलेगी आपार सफलता, जानें 12 राशियों का राशिफल

21 December 2024 Ka Rashifal : आज तुला, कुंभ सहित 5 राशियों के जातकों पर रहेगा शनिदेव का विशेष आशीर्वाद, जानें 12 राशियों का राशिफल

Jeewan Aadhar Editor Desk

8 February 2025 Ka Rashifal : आज वैधृति योग में 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानें 12 राशियों का राशिफल