हिसार

रोडवेज बस की चपेट में आने युवक गंभीर रुप से घायल

हिसार,
रोड क्रॉस करते समय रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को तुंरत नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
बस चालक प्रेम कुमार ने बताया कि वह बस लेकर हिसार से गुरुग्राम की तरफ जा रहा था। मिर्जापुर मोड क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस रेलवे पुल के पास पहुंची तो एक युवक तेजी से बस के आगे आ गया।

प्रेम कुमार ने बताया कि युवक रोड क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह एक कार के आगे से तेजी से निकला और बस की चपेट में आ गया। बस चालक के अनुसार युवक को बचाने के लिए उसने करीब 200 मीटर की दूरी से ही ब्रेक लगाने आरंभ कर दिए थे। लेकिन इसके बाद भी युवक बस की चपेट में आ गया। उसे तुंरत नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

भाजपा के दावे खोखले, गेहूं खरीद में कर रही है सरकार किसानों को परेशान—रेणुका बिश्नोई

अग्रोहा में बस अड्डा चालू कराने, उप तहसील बनाने व महिला कॉलेज को सुचारु रुप से चालू कराने का प्रयास : बजरंग गर्ग

जरूरतमंद की सेवा ही भगवान परशुराम की सच्ची भक्ति, जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा के स्थान पर नि:शुल्क बांटेंगे मास्क : विनय वत्स