फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
https://youtu.be/vaoKNN8hUrY
शनिवार सुबह करीब 8 बजे मॉडल टाउन क्षेत्र में एक युवक को अज्ञात बाइक सवारों ने गाली मार दी। गोेली युवक के कनपटी पर लगी है। घायल को राहगिर तुरंत नागरिक अस्पताल ले गए। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में हिसार रैफर कर दिया गया।
घायल युवक सोनू के पिता रणवीर ने बताया कि सोनू सुबह करीब 7 बजे दाड़ी करवाने के लिए नाई की दुकान पर गया था। वापिस लौटते समय अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायर किया है। उसके पिता ने बताया कि शहर में हुए पिंकी मर्डर केस में उनका नाम आया था। इसके चलते वे काफी समय तक जेल में भी रहे थेे लेकिन बाद में अदालत ने उन्हें बरी कर दिया। ऐसे में उन्हें शक है प्रेम ने अपने गुर्गों से घटना को अंजाम दिलवाया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौेके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो हमलावर सीसीटीवी कैमरों में कैद मिल गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
सीसीटीवी कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है कि चार हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद वे वाल्मीकी चौक की तरफ बाइक भगाकर ले गए।
वहीं परिजनों ने घटना के बाद पुलिसवालों से काफी बहस की। बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी रविंद्र तोमर ने परिजनोें को शांत करवाया। डीएसपी ने कहा कि हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को पकड़ लेगी। उन्होंने कहा कि परजिनों के बयान लिए जा रहे है, उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। सीसीटीवी कैमरे व प्रत्यक्षदर्शियों की सहायता से जल्द से जल्द हमलावरों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।