हिसार

सीसवाल निवासी अभिजीत ने धर्मशाला में फांसी पर लटक कर की आत्महत्या

हिसार,
रेड स्क्वायर मार्किट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने धर्मशाला में फांसी लगाकर जीवनलीला को समाप्त किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान अभिजीत पुत्र कृष्ण लाल निवासी सीसवाल के रुप में हुई है। मृतक ने शनिवार सुबह धर्मशाला में कमरा किराए पर लिया था। देर शाम उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

हिसार में किसानों का आना हुआ शुरु, किले के रुप में तबदील हुआ सचिवालय

Jeewan Aadhar Editor Desk

बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती जरूरी : ओमप्रकाश धनखड़

सरकार ने बकाया हाउस टैक्स का पूरा ब्याज माफ किया

Jeewan Aadhar Editor Desk