हिसार

बाइक चुराने का दूसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

आदमपुर (अग्रवाल)
आदमपुर में भादरा रेल फाटक के पास बाइक चुराने के दूसरे आरोपित को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस आरोपित के दूसरे साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जांच अधिकारी रोहताश कुमार ने बताया कि 23 मार्च को राजस्थान के गांव नोपरा निवासी राजेश और सुनील उर्फ सोनू ने जवाहर नगर निवासी रोहित का बाइक चुरा लिया था। वारदात के समय आरोपी राजेश को मौके से पकडक़र लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन पुलिस को चुराए गए बाइक और आरोपित सुनील की तलाश थी। पुलिस ने आरोपित को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अरोपित सुनील उर्फ सोनू को रविवार को हिसार अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपित से उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ कर रही है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दाऊद निकला मोबाइल चोर

इनेलो का बंद : हिसार में पहला एक घंटा रहा सफल, अधिकतर व्यापारी प्रतिष्ठान रहे बंद

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 मार्च 2018 को हिसार में होने वाले मुख्य कार्यक्रम