यमुनानगर हरियाणा

अफेयर में हुई कहासुनी..11 गोलियां मार कर दी पिंकी की हत्या

यमुनानगर,
शहर के रघुनाथ पूरी में देर रात पिंकी नामक महिला का घर गोलियों का आवाज से दहल उठा। हमलावर ने उसके घर में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिवारवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।
मृतक महिला की बेटी के अनुसार कमल कपूर अंकल रात को उनके घर आए और उसकी मां से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच दोनों का झगड़ा हो गया अौर कमल कपूर ने दरवाजा बंद कर दिया और एक के बाद एक 11 गोलियां पिंकी के शरीर में दाग दी। दरवाजा खोल उसने बाकी परिवार वालों को भी धमकाया और धक्का मुक्की भी हुई और वह वहां से फरार हो गया। जब तक पिंकी के परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे वो दम तोड़ चुकी थी।
एसएचओ सिटी ओम प्रकाश ने बताया कि पिंकी का कमल कपूर के साथ पिछले 6 महीनों से अफेयर चल रहा था। इसके कारण पिंकी के घर उसका आना जाना था। रात को भी आया इनकी आपस में कहासुनी हुई और वह गोली मार कर चला गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

प्रदेश सरकार व्यापारी और किसानों में खाई खोदने का कर रही है प्रयास—बजरंग दास गर्ग

गुलाम नबी आजाद बने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी

रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म 5 शव हुए बरामद