गुरुग्राम हरियाणा

13 साल की मासूम के साथ कई दिनों तक रेप, पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम,
साइबर सिटी में एक नाबालिग लड़की के साथ कई दिनों तक रेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राजस्थान का रहने वाला सोनू शर्मा उसके साथ बीते कई दिनों से जबरन रेप की वारदात को अंजाम देता रहा है। वह किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी सोनू शर्मा उसे अच्छी तरह से जानता था। इसकी के चलते दोनों की जान पहचान थी। 19 वर्षीय आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाकर 13 वर्षीय नाबालिका को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
इसके बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों तक रेप करता रहा है। पहले तो लड़की उसकी धमकियों से डरती रही लेकिन शुक्रवार को परेशान होकर उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब जाकर मामला पुलिस के पास पहुंचा।
शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और दबिश देकर आरोपी सोनू शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। वह गुरुग्राम के भीम नगर इलाके में किराए का मकान लेकर रहता है। बहरहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी अजय चौटाला के समर्थन में

Jeewan Aadhar Editor Desk

आदमपुर क्षेत्र से निकला आईएएस के रुप में हीरा, UPSC में पाया 93वां स्थान

Jeewan Aadhar Editor Desk

18 श्रम कानूनों में किया बदलाव, व्यापारियों और श्रमिकों को होगा लाभ