फतेहाबाद

हरियाणा पुलिस के इन जवानों को कर रहा है हर कोई सलाम

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

हरियाणा पुलिस के इन जवानों को हर कोई सलाम कर रहा है..यह दृश्य फतेहाबाद के भूना—
कुलां रोड पर किसान प्रेम सिंह कंबोज व कश्मीर सिंह कंबोज के खेतों का है..शॉर्ट सर्किट के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। किसान कश्मीर सिंह ने पुलिस के कंट्रोलरुम नंबर 100 पर इसकी सूचना दी। पुलिस ने फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी और स्वयं भी मौके पर पहुंच गई। किसान प्रेम सिंह कंबोज और कश्मीर सिंह कंबोज की किस्मत उस समय साथ छोड़ गई जब फायर बिग्रेड खेत के पास आकर खराब हो गई।
ऐसे में हरियाणा पुलिस ने इन बहादुर जवानों ने किसानों से हौंसला ना हारने की बात कही और पेड़ों की टहनियां तोड़कर स्वयं आग बुझाने में जुट गए। पुलिस वालों को आग बुझाते देख किसान भी टहनियां लेकर खेतों में उतर गए। पुलिस के जवानों ने किसानों से घरों, नालों और तलाब से ट्रैक्टरों में पानी लाने को कहा। इस पर सैंकड़ों किसान ट्रैक्टर—टैंकर और ड्रम में पानी लेकर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के जवानों ने किसानों की मदद से आग पर काबू पा लिया। लेकिन इस दौरान प्रेम सिहं और कश्मीर सिंह की करीब 11 एकड़ जमीन में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई लेकिन सैंकड़ों एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को बचा लिया। ग्रामीणों ने पुलिस के जवानों की तारीफ की और उन्हें सलाम किया।
डीजीपी की प्रशंसा, करेंगे सम्मानित
वहीं डीजीपी बीएस संधू ने इन जवानों की प्रशंसा करते हुए इन्हें सम्मानित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के इन जवानों ने जोखिम भरे समय में किसानों की मदद करके एक साहसकि काम किया है। ऐसे जवानों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि वे अपनी तरफ से तत्काल इन जवानों के सम्मान में 10 हजार रुपए की राशि दे रहे है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

दुस्साहस : महिला हेल्प लाइन 1091 पर करने लगा अभद्रता

सरकारी खाद बेच दी बाजार में, अब होगी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

Jeewan Aadhar Editor Desk

लैब संचालक गए हड़ताल पर, कई राज्यों ने किया समर्थन