फतेहाबाद

सीएम के करीबी भाजपा नेता को सरेआम जुआं खेलते किया पुलिस ने गिरफ्तार -VIDEO

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

भाजपा नेता जुआं खेलते हुए गिरफ्तार हुआ है। भाजपा नेता के अलावा 2 सरकारी कर्मचारी व 3 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 17 हजार 300 रुपए की राशि की बरामद की है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भूना मोड पर छापेमारी की। इस दौरान भारतीय युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष राहुल मोंगा सहित 6 लोगों को पुलिस ने 17 हजार 300 रुपए की राशि सहित जुआं खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 2 सरकारी कर्मचारी भी शामिल है।
थाना प्रभारी ने बताया भूना रोड पर एक सर्विस स्टेशन पर जुआं खेलते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में राहुल अरोड़ा, रुपल अरोड़ा, जयप्रकाश, संजय अरोड़ा, दीपू अरोड़ा व विद्यासागर शामिल है। सभी आरोपियों पर जुआं अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ध्यान रहे कि राहुल अरोड़ा की पहचान शहर में राहुल मोंगा के नाम से है।
राहुल मोंगा सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफी करीबी माने जाते है। फतेहाबाद दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल राहुल मोंगा के घर पर रुके थे। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई की पूरे शहर में चर्चा हो रही है। नैतिकता और संस्कार की बातें करने वाली भाजपा के युवा नेता का जुआं खेलते हुए पकड़े जाने से पार्टी की पोल सबके सामने खुल गई है।

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

नहीं लग पाया नशे पर अंकुश—नाराज नौजवान सभा ने दिया धरना

विधायक देवेंद्र बबली ने किसानों से मांगी माफी

पेड़ पर फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या