फतेहाबाद

सोनू गोलीकांड : पुलिस ने 7 लोगों पर किया मामला दर्ज, आरोपी हुए फरार

फ़तेहाबाद (साहिल रुखाया)
शनिवार सुबह शहर के मॉडल टाऊन में गुरूनानक पुरा निवासी सोनू को गोली मारने के मामले में सिटी पुलिस ने शनिवार रात को सात लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला पुलिस ने घायल सोनू के पिता रघुबीर की शिकायत पर दर्ज किया है। पुलिस ने भिवानी निवासी आकाश, फतेहाबाद के रामनिवास मोहल्ला निवासी रोहित, वाल्मिकी चौक निवासी पंकज उर्फ गंजा, काठमंडी फतेहाबाद निवासी संजय उर्फ दस्सी, बलराज उर्फ गोली, वाल्मिकी चौक निवासी विक्रम उर्फ जन्नत तथा एक अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 307, 341, 506, 120 बी तथा 25, 54, 59 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पिंकी मर्डर केस जुड़ा मामला
पुलिस को दी शिकायत में रघुबीर ने आरोप लगाया है कि बेटे सोनू पर आकाश, रोहित, पंकज तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने हत्या प्रयास से गोली चलाई है। आरोप है कि आरोपियों ने गोली संजय उर्फ दस्सी, बलराज उर्फ गोली तथा विक्रम उर्फ जन्नत की शह पर चलाई गई है। पुलिस मामले को पूरी तरह से पिंकी मर्डर केस से जोड़ रही है। पिंकी मर्डर केस में सोनू आरोपित था। लेकिन कोर्ट ने बरी कर दिया था। उसके बाद से रंजिश चली आ रही है।
आरोपियों घरों पर ताले
घटना के बाद कल से आरोपि व उनके परिजन घर से फ़रार बताए जा रहे है,पुलिस की ओर उनके घरों में लगातार उनकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है,लेकिन पुलिस जब उनके घर पहुँची तो उनके घर ताले लटके मिले,वही मामले में एसपी दीपक सहारण का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द क़ाबू कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा
ये था मामला
शहर के गुरूनानक पुरा निवासी सोनू घर से शेव करवाने के लिए नाई के पास जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार चार युवकों ने सोनू की कनपटी पर गोली मार दी थी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गए थे। घटना के बाद सोनू को उपचार हिसार चल रहा है। मामले में पुलिस ने घायल के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।


https://youtu.be/vaoKNN8hUrY

टीम वर्क के बल पर महज 20 रुपए में शुरु करे बिजनेस..TATA NEXON CAR सहित बोनस और अन्य उपहार करे अपने नाम.. अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

जीवन आधार पत्रिका यानि एक जगह सभी जानकारी..व्यक्तिगत विकास के साथ—साथ पारिवारिक सुरक्षा गारंटी और मासिक आमदनी और नौकरी भी..अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे।

Related posts

15 दिनों तक नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप

Jeewan Aadhar Editor Desk

कर्मचारियों को जनता से मधुर संबंध बनाने की दी नसीहत

विभिन्न ग्राम पंचायतों की जल एवं सीवरेज समिति सदस्यों को जल संरक्षण बारे दिया प्रशिक्षण