फतेहाबाद

नाम पिंकी और धंधा ब्लैक..चढ़ी पुलिस के हत्थे तो खुली पोल—जानें पूरा मामला

फतेहाबाद (साहिल रुखाया)
शातिर महिला ने अपने हुस्न के जाल में पुलिसकर्मी को फंसाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का प्लान बनाया और वो उसमें काफी हद तक कामयाब भी हो गई। लेकिन बाद में उसका लालच और डिमांड बढ़ती गई और वो बार—बार पैसे मांगने लगी। आखिरकार पुलिस ने जाल बिछाकर शातिर महिला को दबोच ही लिया।

जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद में पुलिस कर्मचारी को हनी ट्रैप के जाल में फंसा 2 लाख रूपये ठगने वाली महिला को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला पुलिस कर्मचारी से 50 हजार रुपए और देने की लगातार मांग कर रही थी। शहर पुलिस ने उसे पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

फतेहाबाद के शहर थाना प्रभारी यादविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी महिला पिंकी टोहाना इलाके की रहने वाली है। आरोपी महिला पुलिस कर्मचारी को पिछले डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे ऐंठ रही थी। इससे पहले पुलिस कर्मचारी से 2 लाख रुपए की राशि ले चुकी थी। अब पुलिस कर्मचारी से 50 हजार रुपए और मांग रही थी। पुलिस ने उसे पैसे लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी महिला के पास से 1 लाख रुपए की रकम मिली है। पूछताछ के बाद महिला को आज ही कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Related posts

फतेहबाद शहर में मिला कोरोना पॉजिटिव

जिला में नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें अधिकारी : डीसी

आपत्तिजनक अवस्था युवक—युवती गिरफ्तार, नशे में मिले दोनों